बिहार:पूर्णिया की पत्रकारिता के भीष्म पितामह समरनाथ मिश्र नही रहे

पूर्णिया की पत्रकारिता के भीष्म पितामह समरनाथ मिश्र नही रहे

पूर्णिया की पत्रकारिता के आरंभकाल के वरिष्ठ समरनाथ मिश्र नही रहे। वे पत्रकारिता में 1965 से 1995 तक सक्रिय रहे। वे भोपाल में स्वास्थ्य लाभ के लिए पिछले 10 सालों से रह रहे थे।
समरनाथ मिश्र ने इंडियन नेशन,टीओआई और आर्यावर्त के अलावा प्रतिष्ठित अंग्रेजी के समाचार पत्रों के लिए पूर्णिया में प्रतिनिधित्व किया था।
पूर्णिया में अखबार के स्थानीय कार्यालय की परंपरा उन्हीने अपने आवास लालकोठी से शुरु की।
स्व मिश्र पूर्णिया जिले के रामनगर ड्यौढि से आते थे। वे प्रगतिशील विचारों के व्यक्ति थे और उनकी शादी मधेपुरा के सुप्रसिद्ध मंडल परिवार में हुई थी। उनकी पत्नी भी पूर्णिया की एक ख्यातिप्राप्त शिक्षिका थीं।
स्व समरनाथ मिश्र ने पत्रकारिता के अलावा रामनगर में कृषि वानिकी के बड़े परिसर का विस्तार किया था जिसे उनके पुत्र हिमकर मिश्र और जामाता पतंजलि झा ने ऋषि खेती के केंद्र के रुप मे विकसित किया है।
स्व समरनाथ मिश्र स्वस्थ और दृढ़ पत्रकारिता के लिए जाने जाते थे और वे उस जमाने के एक प्रभावी और शीर्षस्थ पत्रकार थे। भाषाई अशुद्धियों और पत्रकारिता के आचरण में दोषों को लेकर वे हमेशा पत्रकारिता की नई पीढ़ी को चेताते आये।
पिछले 10 सालों से वे किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे और अपने पुत्र हिमकर मिश्रा,जामाता पतंजलि झा,पुत्री वर्षा झा,और पुत्रवधू सृजा मिश्रा की देखरेख में भोपाल रह रहे थे।
समरनाथ मिश्र के निधन से पूर्णिया के कई सामाजिक राजनैतिक व्यक्तित्वों और पत्रकारों ने अपनी अपनी शोक सम्वेदना जताई है।
दो साल पहले जब वे पुर्णिया आये थे तो प्रेस क्लब ने उन्हें सम्मानित किया था और वे तब काफी भावुक हो गए थे। 10 अक्टूबर 2019 को लालकोठी में हुए सम्मान समारोह में पूर्व केंद्रीय वित्त सचिव एएन झा भी शामिल थे।
उनकी कृषि वानिकी के देखे सपने को आज उनके पुत्र हिमकर मिश्र आगे बढ़ा रहे हैं जिसे राष्ट्रीय पहचान मिलती जा रही है। स्व मिश्र ने इसी साल दिसंबर से जनवरी तक का समय रामनगर के अपने समर शैल नेचुरल फार्म में ही रहकर बिताया था।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शिवरात्रि की रात्रि में बन रहा दुर्लभ कल्याणकारी योग : डा. महेंद्र शर्मा

Thu Feb 24 , 2022
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 शक्तिर्शक्तिर्मतो स्थिता।न शिवा विना शक्ति न शक्ति शिवा विना।। पानीपत :- आयुर्वेदिक शास्त्री हॉस्पिटल के संचालक एवं उतरभारत के प्रख्यात ज्योतिषाचार्य डा. महेंद्र शर्मा ने आज शिवरात्रि के पर्व पर रात्रि को दुर्लभ कल्याणकारी योग के बारे में जानकारी देते हुए […]

You May Like

Breaking News

advertisement