भिटौरा रेलवे फाटक दूसरे दिन भी बंद, 7 किमी का चक्कर और दोगुना किराया झेलने को मजबूर लोग

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी , कस्बे के वरिष्ठ व्यापारी भाजपा नेता सचिन चौहान ने बताया कि भिटौरा रेलवे फाटक पर रेलवे ट्रैक के मरम्मत कार्य के चलते शनिवार को लगातार दूसरे दिन भी आवागमन पूरी तरह बंद रहा। फाटक बंद होने से हजारों राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए 5 से 7 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ी, जबकि पैदल यात्रियों को बीच रास्ते में वाहन बदलने के कारण दोगुना किराया चुकाना पड़ा।
रेलवे विभाग द्वारा ट्रैक का लेवल नीचे होने के कारण शुक्रवार से रविवार तक तीन दिन के लिए फाटक बंद किया गया है। मरम्मत के दौरान पटरी का स्तर ऊंचा किया जा रहा है, जिससे भविष्य में रेल संचालन सुरक्षित और सुचारु रह सके।
फाटक बंद होने से बहेड़ी, शेरगढ़, शाही से फतेहगंज पश्चिमी होते हुए बरेली व मीरगंज जाने वाले लोगों का आवागमन सबसे अधिक प्रभावित हुआ। बड़े वाहनों को लंबा चक्कर लगाकर निकलना पड़ा, जबकि दोपहिया और पैदल यात्रियों को भी काफी मशक्कत करनी पड़ी।
फतेहगंज पश्चिमी निवासी व्यापारी सचिन चौहान, अगरास गांव निवासी पूर्व विधायक नरेंद्र पाल सिंह गंगवार, तुषेंद्र यदुवंशी,और सोराहा निवासी इस्लाम हुसैन एवं अफजल हुसैन, भाजपा नेता व्यापार मंडल अध्यक्ष आशीष अग्रवाल ने बताया कि फाटक बंद होने के कारण ई-रिक्शा और टेम्पो चालक अधिक किराया वसूल रहे हैं। रोजाना आने-जाने वालों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। टिटौली निवासी जितेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि भारी वाहनों को कई किलोमीटर का अतिरिक्त सफर तय करना पड़ रहा है, जिससे समय और ईंधन दोनों की खपत बढ़ गई है।
रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर ने बताया कि रेलवे ट्रैक का लेवल डाउन हो जाने के कारण मरम्मत कार्य कराया जा रहा है। पटरी को निर्धारित ऊंचाई तक उठाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कार्य तेजी से कराया जा रहा है और निर्धारित समय के भीतर मरम्मत पूरी कर फाटक को यातायात के लिए खोल दिया जाएगा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में स्पर्श पटेल के चयन पर यूथ वेलफेयर ने किया सम्मानित और दी बधाई

Sun Jul 5 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : बरेली के युवा रंगकर्मी स्पर्श पटेल के प्रतिष्ठित नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (एन०एस०डी०) दिल्ली में चयन पर यूथ वेलफेयर के अध्यक्ष गोविंद सैनी ने हर्ष व्यक्त करते हुए इसे जनपद और स्थानीय रंगमंच के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया।उन्होंने कहा कि स्पर्श पटेल ने […]

You May Like

Breaking News

advertisement