धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में इस वर्ष भी उज्जैन की तर्ज पर निकलेगी भोले शंकर की बारात।

धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में इस वर्ष भी उज्जैन की तर्ज पर निकलेगी भोले शंकर की बारात।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877

प्राचीन दुखभंजन महादेव मंदिर में भोले की बारात का पहला कार्ड पवित्र शिवलिंग पर किया गया अर्पित।
पूरे नगर के लिए आकर्षण का केन्द्र होगी भोले शंकर की बारात।
शोभा यात्रा में नगर की विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं द्वारा आयोजन में सहयोग।

कुरुक्षेत्र, 4 मार्च : – धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के लोगों एवं शिव भक्तों के लिए शिवरात्रि विशेष होगी। कुरुक्षेत्र में 9 मार्च को गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी शिवरात्रि सेवा मण्डल द्वारा नगर की विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से उज्जैन की तर्ज पर भगवान भोले शंकर की बारात निकलेगी। इस भोले शंकर की बारात शोभा यात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। शिवरात्रि सेवा मण्डल आयोजन कमेटी के सदस्य मनोज परुथी तथा विवेक भारद्वाज ने बताया कि नगर की श्रीब्राह्मण एवं तीर्थाेद्धार सभा, श्री शिव शक्ति सेवा मंडल, श्री अद्वैत स्वरूप अनन्त आश्रम, श्री जयराम विद्यापीठ, हर-हर महादेव सेवा मंडल, बाबा बर्फानी सेवा मंडल, श्री अमरनाथ मणि महेश सेवा मंडल, जेसीआई कुरुक्षेत्र, रोटरी क्लब कुरुक्षेत्र, फौनिक्स क्लब कुरुक्षेत्र, लॉयन्स क्लब कुरुक्षेत्र इत्यादि नगर की विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से शिवरात्रि के पावन अवसर पर भगवान भोले शंकर की बारात शोभा यात्रा निकलेगी। उन्होंने बताया कि इस शोभा यात्रा का आयोजन उज्जैन में सावन के अवसर पर निकलने वाली शोभा यात्रा की तर्ज पर ही किया गया है। परुथी तथा भारद्वाज ने बताया कि उज्जैन की शोभा में तो ऐसा माना जाता है कि सभी देवी देवता भी धरती लोक पर आकर भोले शंकर की बारात शोभा यात्रा में शामिल होते हैं। उन्होंने बताया भगवान भोलेनाथ की शादी में आम विवाह की भांति ही सभी कार्यक्रम शामिल किये गए हैं। इन्हीं कार्यक्रमों के अंतर्गत 7 मार्च को शाम को हल्दी की रस्म का कार्यक्रम होगा, 8 मार्च को सायं मेहंदी का कार्यक्रम तथा 9 मार्च को सुबह जलपान के उपरांत आरती के साथ भगवान भोलेनाथ की बारात का प्रस्थान होगा। भगवान भोलेनाथ की बारात नगर के विभिन्न क्षेत्रों एवं बाजारों से हो कर गुजरेगी। भगवान भोले नाथ की बारात में भोले नाथ की झांकियां, पंजाब से आये कलाकारों द्वारा नगर के विभिन्न स्थानों पर शोभा यात्रा के मार्ग पर रंगोलियां, अनेकों पंजाबी ढोल, नासिक ढोल, शहनाई वादन, भोले नाथ बारात शोभा यात्रा का नेतृत्व करते हुए पाईपर बैण्ड, शिव तांडव अघोरियों के संग, जंघम यात्रा जो भोले नाथ का विवाह पढ़ेगी, भोलेनाथ की पालकी, भगवान शिव भक्तों द्वारा 11 ढोल नगाड़े, 11 मृदंग, 11 डमरू तथा 11 शंखनाद, 11 ब्राह्मणों द्वारा मंत्रोच्चारण इत्यादि विशेष आकर्षण का केन्द्र होंगे। आयोजकों ने बताया की नगर की संस्थाओं द्वारा इस तरह के आयोजन और इस तरह से त्यौहार मनाने का मकसद भावी पीढ़ी को भारतीय संस्कृति, संस्कारों तथा त्यौहारों से अवगत करवाना है। उन्होंने बताया कि भोले शंकर की बारात नगर के विभिन्न क्षेत्रों से होती हुई शाम को नंगली वाली कुटिया राजेंद्र नगर में पहुंचेगी। जहां भगवान भोलेनाथ और माता पर्वती का विवाह होगा। इसके उपरांत डोली के साथ बारात वापिस दुःख भजन महादेव मंदिर में समाप्त होगी। मंदिर में समापन पर आरती एवं भंडारे का आयोजन होगा। भगवान भोलेनाथ की बारात को लेकर शिवरात्रि सेवा मण्डल आयोजन कमेटी के सदस्यों मनोज परुथी, रोहित, विवेक भारद्वाज डब्बू, विकास आनंद, चन्दन अरोड़ा, मदन पाहवा, यशपाल राणा, विकास मित्तल, कपिल, भीम सिंह, वैभव, नरेंद्र कुमार, धर्मवीर, बृजेश किंगर, बंटी अरोड़ा तथा संतोष तिवारी द्वारा भव्य तैयारियां की गई हैं। सभी सदस्यों ने आमजन को भगवान भोलेनाथ की बारात में शामिल होने के लिए आमंत्रित करने से पूर्व पहला कार्ड दुखभंजन महादेव मंदिर में पवित्र शिवलिंग पर अर्पित किया गया।
शिवरात्रि सेवा मण्डल आयोजन कमेटी के सदस्य भोले नाथ बारात शोभा यात्रा का निमंत्रण पत्र दुखभंजन महादेव मंदिर में पवित्र शिवलिंग पर अर्पित करते हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बलिया ।खाद्य विभाग का रंगीन कचहरी गोदाम पर छापा व 1.5 कुंतल माल जब्त

Thu Mar 4 , 2021
बलिया ब्रेकिंग… खाद्य विभाग का रंगीन कचहरी गोदाम पर छापा व 1.5 कुंतल माल जब्त रिपोर्ट:- विवेक कुमार पटेल के रिपोर्ट स्थान:-बलिया उत्तर प्रदेश बलिया मोबाइल नंबर.8355002336 बलिया जिलाधिकारी बलिया के आदेश पर खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों का एक प्रवर्तन दल मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी बलिया श्री दीपक कुमार […]

You May Like

Breaking News

advertisement