जयराम विद्यापीठ के श्री रामेश्वर महादेव मन्दिर में होगा भोलेनाथ का भव्य श्रृंगार

जयराम विद्यापीठ के श्री रामेश्वर महादेव मन्दिर में होगा भोलेनाथ का भव्य श्रृंगार।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

विद्यापीठ में भगवान भोलेनाथ का भव्य श्रृंगार बनता है महाशिवरात्रि पर विशेष आकर्षण का केन्द्र।

कुरुक्षेत्र, 23 फरवरी : देश के विभिन्न राज्यों में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर हर वर्ष की भांति श्री रामेश्वर महादेव मन्दिर में स्थित विश्व के दुर्लभ स्फटिक मणि शिवलिंग को विशेष तौर पर सजाया जा रहा है। प्रबंधक रोहित कौशिक ने बताया कि महाशिवरात्रि पर विद्वान ब्राह्मणों द्वारा पूरा दिन विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ पूजन व अभिषेक किया जाएगा। इस मौके पर भगवान भोलेनाथ का अदभुत सुंदर श्रृंगार विशेष आकर्षण का केंद्र होगा। आचार्य प. प्रतीक शर्मा ने बताया कि परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी के आशीर्वाद से विद्यापीठ में महाशिवरात्रि के अवसर पर चार पहर अखण्ड महा रुद्राभिषेक होगा। यहां की विशेष पूजा में दिल्ली, नरवाना, सोनीपत, कैथल, सिरसा व चण्डीगढ़ सहित दूर दूर से श्रद्धालु पहुंचते हैं। उन्होंने बताया कि महाशिवरात्रि शिवभक्तों के लिए सबसे बड़ा पर्व होता है। इस दिन पूरे विधि-विधान से विद्यापीठ के ब्रह्मचारियों द्वारा भोलेनाथ शिव शंकर की आराधना की जाती है। इस पावन दिन पर भोलेनाथ का पूर्ण श्रृंगार किया जाता है। श्रृंगार को देखने के लिए भी दूर दूर से श्रद्धालु पहुंचते हैं। आचार्य प. प्रतीक शर्मा ने बताया कि भगवान शिव का नवरत्न श्रृंगार किया जाएगा। उन्होंने बताया इस श्रृंगार के साथ भगवान भोलेनाथ की पूजा करने से हर मनोकामना जल्द पूर्ण होती है। भोले बाबा अपने भक्तों को कभी कष्टों में नहीं देख सकते हैं। इस मौके पर विद्यापीठ में शिव भक्तों को महाशिवरात्रि पर फलाहार का प्रसाद भी वितरित किया जाएगा।
श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

स्पैक्ट्रा वाइब्स” थीम पर राइजिंग चाइल्ड स्कूल ने मनाया सिल्वर जुबली वार्षिकोत्सव

Mon Feb 24 , 2025
रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूत स्पैक्ट्रा वाइब्स” थीम पर राइजिंग चाइल्ड स्कूल ने मनाया सिल्वर जुबली वार्षिकोत्सव रायबरेली शहर के प्रभुटाउन स्थित राइजिंग चाइल्ड स्कूल का वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न हुआ। विद्यालय के पच्चीस वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में “स्पेक्ट्रा वाइब्स” थीम पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियाँ विद्यालय के […]

You May Like

Breaking News

advertisement