एक जनवरी को होगा भोरमदेव काॅरिडोर विकास परियोजना का भूमिपूजन

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय व केन्द्रीय पर्यटन मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत होंगे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि

कवर्धा, 31 दिसंबर 2025। कबीरधाम जिले में पर्यटन विकास को बढ़ावा देते हुए स्वदेश दर्शन योजना 2.0 के तहत नए वर्ष के दिन 146 करोड़ रूपए की लागत से भोरमदेव काॅरिडोर का भूमिपूजन किया जाएगा। स्वदेश दर्शन योजना 2.0 के अंतर्गत स्वीकृत भोरमदेव काॅरिडोर का विकास परियोजना के भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, केन्द्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत शामिल होंगे। अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य राज्यमंत्री श्री तोखन साहू, विधानसभा अध्यक्ष डाॅ. रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव, उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्री राजेश अग्रवाल, वाणिज्य और उद्योग, सार्वजनिक उपक्रम, वाणिज्यकर (आबकारी), श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन, सांसद श्री संतोष पाण्डेय शामिल होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष श्री विशेषर पटेल, राज्य कृषक कल्याण परिषद् के अध्यक्ष श्री सुरेश चंद्रवंशी, पूर्व विधायक डाॅ. सियाराम साहू, श्री मोतीराम चंद्रवंशी, श्री अशोक साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ईश्वरी साहू, श्री राजेन्द्र चंद्रवंशी, जिला पंचायात उपाध्यक्ष श्री कैलाश चंद्रवंशी, बोड़ला जनपद अध्यक्ष श्रीमती बालका रामकिंकर वर्मा, उपाध्यक्ष श्री नंद श्रीवास, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री रामकुमार भट्ट, श्री संतोष पटेल, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती गंगाबाई लोकचंद साहू, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री रघुराज सिंह, श्री विदेशी राम धुर्वे, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्री अनिल ठाकुर, नगर पालिका अध्यक्ष श्री चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, श्री मीलूराम साहू, बोड़ला नगर पंचायत अध्यक्ष श्री विजय पाटिल शामिल होंगे।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विद्यार्थी सोशल मीडिया के मामले में अपने आप को रखें सचेत एवं जागरूक : संजय भुटानी

Wed Dec 31 , 2025
सह संपादक – डॉ. संजीव कुमारी हांसी, 31 दिसम्बर : वरिष्ठ पत्रकार एवं मीडिया वैलबीइंग एसोसिएशन के नॉर्थ इंडिया सीनियर वाइस प्रेसिडेंट संजय भुटानी ने यहां राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित 7 दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय […]

You May Like

advertisement