भोपाल त्रासदी और परिवारिक त्रासदी को समानांतर रूप से एक प्लेटफॉर्म पर दर्शा गया नाटक द लास्ट स्टोरी

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : थिएटर अड्डा में चल रहे रंगालय एकेडमी ऑफ आर्ट एंड कल्चर के 15 दिवसीय थिएटर फेस्ट के पांचवे दिन दर्पण थिएटर दिल्ली के कलाकारों ने नाटक द लास्ट स्टोरी का मंचन किया।
राघव मिश्रा द्वारा लिखित एवं निर्देशित नाटक की शुरुआत होती है सन 2003 भीड़ भाड़ से कोसो दूर एक नगरी के ऊपरी मन्ज़िल पर कमरे में पड़े हुए कुछ मुड़े कागज ओर किताबो के बीच एक बेचैन शख्स जो लेखक है दर्शको को बताता है कि उसकी हर शाम इन्ही पन्नो के साथ गुजरती है। कई कहानियों के भंवर में फंसा लेखक उन्ही कहानियों को एक -एक कर मंच पर प्रदर्शित करता हुआ अपनी अंतिम कहानी का अंत ढूंढने की कोशिश कर रहा है। वो 35 साल का शख्स का एक ही मकसद कि जैसे कहानी का अंत पाकर उसे सब कुछ मिल जाएगा।
एक कहानी 1975 से शुरू होकर 1984 तक भोपाल की हांफती गलियो से निकलकर सन 2003 तक के अर्ध आधुनिक युग तक की कथा कहती है। एक अमीर परिवार और रिश्तो की कसौटी का लेखा जोखा।साथ ही भोपाल त्रासदी का कहर। निर्देशक ने नाटक में भोपाल त्रासदी ओर परिवारिक त्रासदी को समानांतर चलाकर अनूठा प्रयोग किया। कहानी दर कहानी दर्शक मानो खुद उसमे डूबते रहे। सही मायने में एक सशक्त प्रस्तुति रही द लास्ट स्टोरी।
इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ अमिता अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, डॉ. विनोद पागरानी, डॉ. एम .खान ने दीप प्रज्वलन कर किया।
कल प्रयागराज की टीम, माध्य्म नाट्य संस्थान, नाटक हडप्पा हाउस का मंचन करेगी। गौरतलब है कि य़ह 15 दिवसीय नाटक शृंखला खुशहाली हॉल, खुशलोक हॉस्पिटल में चल रही है। जिसका आज पांचवां दिन था।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देहरादून में अभिलाषा म्यूजिक एकेडमी का हुआ भव्य उद्घाटन

Mon Aug 25 , 2025
देहरादून में अभिलाषा म्यूजिक एकेडमी का हुआ भव्य उद्घाटनसागर मलिक देहरादून। देहरादून के केदार मंडल में संगीत प्रेमियों के लिए एक नई सौगात, अभिलाषा म्यूजिक एकेडमी का आज शाम भव्य उद्घाटन हुआ। इस एकेडमी का उद्घाटन केदार मंडल अध्यक्षा, बहन सरिता लिंगवाल और ज्ञान प्रचारक संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन की […]

You May Like

Breaking News

advertisement