भूपेश बघेल के मुख्य आतिथ्य में होगा सूर्यांश शिक्षा महामहोत्सव

 24 दिसंबर को होगा भव्य शुभारंभ, डॉ. चरणदास महंत करेंगे समारोह की अध्यक्षता

आयोजन की तैयारियां को लेकर जिला कलेक्टोरेट में हुई बैठक

जांजगीर:- पांच दिवसीय सूर्यांश शिक्षा महामहोत्सव  छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मुख्य आतिथ्य एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत की अध्यक्षता में संपन्न होगा। 23 दिसंबर से 27 दिसंबर तक आयोजित पांच दिवसीय महामहोत्सव के विशिष्ट अतिथि के रूप में जांजगीर सांसद गुहाराम अजगले, नारायण चंदेल नेता प्रतिपक्ष छत्तीसगढ़ विधानसभा, रामकुमार यादव उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग आयोग, सौरभ सिंह विधायक अकलतरा, केशव चंद्रा विधायक जैजैपुर, श्रीमती इंदु बंजारे विधायक पामगढ़, मोतीलाल देवांगन अध्यक्ष हथकरघा एवं बुनकर संघ, चुन्नीलाल साहू पूर्व विधायक, शशिकांता राठौर सदस्य राज्य महिला आयोग, श्रीमती मंजू सिंह सदस्य संनिर्माण कर्मकार मंडल, यनीता यशवंत चंद्रा अध्यक्ष जिला पंचायत जांजगीर , भगवानदास गढ़वाल अध्यक्ष नगर पालिका परिषद जांजगीर सहित जिले के समस्त जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी गण सम्मिलित होंगे। 18 दिसंबर को सूर्यांश शिक्षा उत्थान समिति के प्रतिनिधि मंडल व समाज के प्रबुद्धगण  रायपुर जाकर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से मुलाकात किया जिसमें सूर्यांश शिक्षा उत्थान समिति के संरक्षकगण आर.एल. सूर्यवंशी, ए.आर. सूर्यवंशी, टी.सी. रत्नाकर सहित अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य रमेश पैगवार, हरदेव टंडन, राजू सूर्यवंशी, जी.पी. ताम्रकार. राजेश ढोसले, एस.एस. गायकवाल, रामअवतार डाहरे एवं पुष्पेंद्र सिंह सहित अन्य सदस्य गण शामिल थे।

      महामहोत्सव में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की शामिल होने की जानकारी होने पर जिला कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा, जिला पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के साथ जिला प्रशासन के अधिकारीयों ने महामहोत्सव स्थल का निरीक्षण किया। महामहोत्सव  की तैयारियों के लिए 20 दिसंबर को सूर्यांश के प्रतिनिधियों मंडल की बैठक जिला कलेक्ट्रेट जांजगीर में आयोजित किया गया था जिसमें आयोजन के संबंध में महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई जिसमें अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य रमेश पैगवार, नगर पंचायत बाराद्वार अध्यक्ष रेशमा सूर्यवंशी, उपाध्यक्ष विजय सूर्यवंशी, हरदेव टंडन, राम लखन सूर्यवंशी, शुक्ला प्रसाद सूर्यवंशी, फिरत किरण, संजय फर्वे, राजेश ढोसले, दुखु राम गोयल, शिव प्रधान, बृजलाल प्रधान, जगजीवन राम, मनहरण सूर्यवंशी सहित अन्य सदस्य व समाज के वरिष्ठगण उपस्थित थे।

    24 दिसंबर को शुभारंभ के पश्चात कैरियर मार्गदर्शन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा जिसमें विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से कलाकार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।  24 दिसंबर को शाम आठ बजे से अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया है। जिसमें शुजालपुर मध्यप्रदेश के गोविंद राठी के संचालन में कविता पाठ करेंगे।

       द्वितीय दिवस 25 दिसंबर को जिला प्रशासन के उच्चाधिकारियों के द्वारा कैरियर मार्गदर्शन, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, प्रतिभा सम्मान, युवाजन, जनप्रतिनिधि, सा. पदाधिकारी व अधिकारी कर्मचारियों का परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया है।

       महामहोत्सव के अंतिम दिवस 26 दिसंबर को समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से विशाल शिक्षा एवं संस्कार शोभायात्रा का आयोजन किया गया है। इस वर्ष "शिक्षा एवं संस्कार शोभायात्रा"  "सूर्यांश धाम खोखरा" से निकल कर महा महोत्सव स्थल "सूर्यांश विद्यापीठ, सूर्यांश धाम- सिवनीं" तक पहुंचेगी जिसमें समाज में शिक्षा का अलख जगाने वाले पंच परमेश्वरों की झांकी सात सफेद घोड़ों पर आरूढ़ होकर  शहर के मुख्य मार्गों से होकर महामहोत्सव स्थल सिवनी पहुंचेगे। महामहोत्सव स्थल पर समाज के युवक-युवतियों का आदर्श सामूहिक विवाह किया जाएगा।

       उक्ताशय की जानकारी देते हुए प्रो. गोवर्धन सूर्यवंशी ने बताया कि 24, 25 एवं 26 दिसंबर को आयोजित महामहोत्सव में मेला स्थल पर विभिन्न स्टालों के माध्यम से विद्यार्थियों को शिक्षा के नवाचारी गतिविधियों एवं शासन की अनेक योजनाओं को प्रदर्शित करने वाले स्टाल लगाया जाता है। महामहोत्सव स्थल का सौंदर्यीकरण उड़ीसा एवं स्थानीय कलाकारों सहित कई राज्यों के कलाकारों के द्वारा किया जा रहा है।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

<strong>संभाग स्तरीय युवा महोत्सव में जिले के प्रतिभागियों द्वारा किया जा रहा बेहतर प्रदर्शन</strong>

Wed Dec 21 , 2022
स्व. बी आर यादव राज्य खेल प्रशिक्षण केंद्र, बहतराई में 19 से 21 दिसंबर तक आयोजित की जा रही प्रतियोगिताएं जांजगीर चांपा 21 दिसंबर 2022/ संभाग स्तर पर 19 से 21 दिसंबर तक स्व. बी आर यादव राज्य खेल प्रशिक्षण केंद्र, बहतराई में संभाग स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जा […]

You May Like

Breaking News

advertisement