खेल दिवस पर पदक वीरों के सम्मान में क्रीडा भारती द्वारा साईकिल रैली

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877

साईकिल रैली मे जुटेंंगें हजारों युवा : डीपी चौधरी।

कुरुक्षेत्र, 27 अगस्त :- खेल दिवस के उपलक्ष्य में पदक वीरों के सम्मान में क्रीडा भारती कुरुक्षेत्र द्वारा 29 अगस्त को साइकिल यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यह साइकिल रैली रविवार सुबह साढे 7 बजे द्रोणाचार्य स्टेडियम से शुरू होकर कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी तक जाएगी। साईकिल रैली मे थानेसर विधायक सुभाष सुधा बतौर मुुख्यातिथि पहुंचेंगे वहीं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी व क्रीडा भारती के प्रदेशाध्यक्ष योगेश्वर दत्त और आलंपियन सुरेंद्र पालड़ मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगेंं। शनिवार को साईकिल रैली की तैयारियों को लेकर क्रीडा भारती के जिलाध्यक्ष डीपी चौधरी के कार्यालय में जिला कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन किया गया। इस मौके पर क्रीडा भारती के संगठन मंत्री उमेश, प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष चौहान मौजूद रहे।
जिलाध्यक्ष डीपी चौधरी ने कहा कि 29 अगस्त को हॉकी किंग मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस व खेल दिवस के मौके पदक वीरों के सम्मान में साईकिल यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस यात्रा में हजारों युवा साइकिल पर सवार होकर द्रोणाचार्य स्टेडियम से कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय तक पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि क्रीडा भारती का उद्देश्य है कि हर गांव व शहर मे खेलों के प्रति लोग जागरूक हों। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष चंद्रभान कमोदा, अजीत सिंह, सचिव अनिल चौहान, देवीलाल बारना व लाभ सिंंह मौजूद रहे। वहीं बैठक के दौरान दीपक योग को योग प्रमुख बनाया गया व कपिल चौहान को वालीवाल प्रमुख बनाया गया।
बैठक मे उपस्थित डीपी चौधरी व अन्य।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कृष्ण भजनों से सजी कला परिषद की साप्ताहिक संध्या

Sat Aug 28 , 2021
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161-91877 भजन संध्या से सम्पन्न हुआ मनोहारी सावन उत्सव, सुनीता दुआ सहगल ने दी प्रस्तुति।कान्हा आन पड़ी मैं तेरे द्वार……मीठे रस से भरी रे राधा रानी लागे, मोहे खारो खारो जमना जी को पानी लागे— कुरुक्षेत्र :- हरियाणा कला परिषद् द्वारा आयोजित […]

You May Like

advertisement