उत्तराखंड के पौड़ी में बड़ा हादसा, खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस

उत्तराखंड के पौड़ी में बड़ा हादसा, खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस,
सागर मलिक संपादक

उत्तराखंड में सड़क हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं कुमाऊं से लेकर गढ़वाल में रविवार को कई सड़क हादसे हुए जिसमें सबसे बड़ा सड़क हादसा पौड़ी गढ़वाल जनपद में हुआ है जहां पर पांच लोगों की मौत बस के खाई में गिरने से हुई है घटना के बाद प्रशासनिक अमला ने पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया तथा पांचो मृतकों के शव को शव विच्छेदन गृह भेज दिया है।
रविवार को लगभग 16.00 बजे थाना पौड़ी पर सूचना प्राप्त हुई की सत्याखाल मार्ग में एक वाहन संख्या UK12PB-0177 (बस) दुर्घटनाग्रस्त होकर लगभग 80 मीटर खाई में गिर गयी है। इस सूचना पर तत्काल थाना पौड़ी से कोतवाली प्रभारी मय पुलिस टीम व एसडीआरएफ द्वारा मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू प्रारम्भ किया गया। बस में कुल 22 लोग सवार थे जिनमें से अभी तक 05 व्यक्तियों की मृत्यु हो गई है। जिसमें अभी तक 17 लोग घायल बताए जा रहे हैं,जिन्हें उपचार हेतु अस्पताल पहुंचाया गया ,दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
मृतको की पहचान

सुनीता पत्नी श्री नरेंद्र निवासी ग्राम डोभा,उम्र 25 वर्ष
प्रमिला पत्नी श्री प्रकाश निवासी केसुंदर
प्रियांशु पुत्र श्री प्रकाश निवासी केसुंदर,उम्र 17 वर्ष
नागेंद्र निवासी केसुंदर
सुलोचना पत्नी श्री नागेंद्र निवासी केसुंदर के रूप में हुई है विस्तृत खबर की प्रतीक्षा है,

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष राजेसुल्तानपुर वीरेन्द्र सिंह उर्फ कन्हैया सिंह का भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

Sun Jan 12 , 2025
आलापुर(अम्बेडकर नगर) नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष राजेसुल्तानपुर वीरेन्द्र सिंह उर्फ कन्हैया सिंह का भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया । मालूम हो राजेसुल्तानपुर में भाजपा मण्डल अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह उर्फ कन्हैया सिंह की अध्यक्षता में संविधान गौरव अभियान की कार्यशाला हुई जिसमें पूर्व जिलाध्यक्ष यमुना प्रसाद चतुर्वेदी,पूर्व सांसद […]

You May Like

Breaking News

advertisement