स्लग, लालकुआं गौला गेट पर संयुक्त टीम की बड़ी कार्रवाई”ओवरलोडिंग पर शिकंजा, एक वाहन सीज, दो दर्जन से अधिक चालान

रिपोर्टर- जफर अंसारी

स्थान- लालकुआं

एंकर-लालकुआं जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल के निर्देश पर आज लालकुआं स्थित गौला गेट पर परिवहन विभाग, खनन विभाग और वन विकास निगम की संयुक्त टीम ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान ओवरलोडिंग और नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई करते हुए एक वाहन को सीज कर दिया गया, जबकि दो दर्जन से अधिक वाहनों के चालान किए सहायक परिवहन अधिकारी जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में खनन क्षेत्र में संचालित व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया गया। टीम ने खनन सामग्री ले जाने वाले वाहनों की ओवरलोडिंग, तिरपाल (कवर) की व्यवस्था, तौल कांटे पर वजन की प्रक्रिया और अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।
वही निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पाया कि कई स्थानों पर तौल पर्ची में लोड का स्पष्ट उल्लेख नहीं किया जा रहा है, जिसे लेकर सुधार की आवश्यकता बताई गई। इस संबंध में संबंधित विभागों को रिपोर्ट भेजी जाएगी और जिलाधिकारी को भी पूरी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि आवश्यक सुधार किए जा सकें।
संयुक्त टीम ने खनन क्षेत्र में धूल प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए नियमित रूप से पानी का छिड़काव कराने पर भी जोर दिया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि खनन सामग्री ले जाने वाले सभी वाहनों को नियमानुसार तिरपाल से ढककर ही परिवहन करना होगा और सड़क सुरक्षा मानकों का पालन अनिवार्य रूप से करना होगा।
अभियान के दौरान एक वाहन को ओवरलोडिंग के मामले में सीज किया गया, जबकि 20 से 30 से अधिक वाहनों की जांच की गई और कई के चालान किए गए। अधिकारियों का कहना है कि खनन से जुड़े सभी कार्य खनन नीति और निर्धारित नियमों के अनुसार ही संचालित किए जाएंगे, ताकि सड़कों पर दुर्घटनाओं की संभावना कम हो, प्रदूषण पर नियंत्रण रहे और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
इस मौके पर खनन पर्यवेक्षक जय प्रकाश, वन विकास निगम के नरेंद्र मर्तोलिया, परिवहन विभाग के एसई गिरीश कांडपाल, निधि सिंह, महेन्द्र सिंह सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

बाईट, जितेंद्र सिंह ई-आरटीओ।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड देहरादून सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई, बंशीधर तिवारी

Sat Mar 7 , 2026
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई, बंशीधर तिवारीसागर मलिक सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान, फूल उखाड़ने वालों पर होगी कार्रवाईदेहरादून। देहरादून शहर की हरियाली और सौन्दर्यीकरण को बनाए रखने के लिए मसूरी–देहरादून विकास […]

You May Like

Breaking News

advertisement