Breaking Newsछत्तीसगढ़महासमुंद

मंडी एवं फ़ूड विभाग संयुक्त टीम की बड़ी कार्रवाई, 2400 कट्टा अवैध धान जप्त

महासमुंद 18 नवंबर 2025/ कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने जिले में धान खरीदी वर्ष 2025-26 में धान के अवैध परिवहन एवं भंडारण पर संबंधित अधिकारियों को विशेष निगरानी एवं कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बागबाहरा नमिता मारकोले के मार्गदर्शन में आज मंडी विभाग एवं फ़ूड विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध धान तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की। टीम द्वारा संयुक्त निरीक्षण कर कुल 2400 कट्टा अवैध धान जप्त किया गया है। इस दौरान तहसीलदार श्री नीतिन ठाकुर भी मौजूद थे।
अवैध भंडारण और परिवहन की शिकायत मिलने पर एसडीएम ने तुरंत छापामार कार्रवाई की गई। कार्रवाई के अंतर्गत टीम ने दबिश देकर कुल 2400 कट्टा धान को अपने कब्जे में लिया। जप्त किए गए धान की प्राथमिक जांच रिपोर्ट तैयार कर आगे की विधिक प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है। जिला प्रशासन द्वारा सरकार की किसान हितैषी नीतियों और पारदर्शी खरीदी व्यवस्था को प्रभावित करने वाले किसी भी अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन द्वारा जिले में इस प्रकार की निगरानी आगे भी सख्ती के साथ जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Compare Listings

Title Price Status Type Area Purpose Bedrooms Bathrooms
plz call me jitendra patel