Uncategorized

थाना सीबीगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई चोरी की घटना का खुलासा, 4 अभियुक्त गिरफ्तार

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली: थाना सीबीगंज पुलिस ने चोरी की घटना को अंजाम देने वाले 04 अभियुक्तों सुम्मेरी पुत्र रामसिंह नि0ग्राम लच्छमपुर थाना आंवला बरेली हाल निवासी गंगानगर कालौनी नदौसी थाना सीबीगंज बरेली, छोटू पुत्र राजवीर निवासी मोहल्ला शान्ति विहार मढ़ीनाथ थाना सुभाषनगर बरेली हाल निवासी गंगानगर कालौनी नदौसी सीबीगंज बरेली, सुमित पुत्र कुंवरपाल निवासी ग्राम नदौसी सीबीगंज बरेली, विजेन्द्र पुत्र चंपतलाल निवासी ग्राम नदौसी थाना सीबीगंज बरेली को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से चोरी किया गया लगभग 150 किलोग्राम लोहे का सरिया तथा घटना में प्रयुक्त एक अदद छोटा हाथी (वाहन) मुखबिर की सूचना पर गैस गोदाम चौराहे से आगे प्लाटिंग की तरफ जाने बाले रास्ते पर चौकी क्षेत्र परसाखेड़ा थाना सीबीगंज जिला बरेली से बरामद किया है।
बरामदगी नदोसी परसाखेड़ा क्षेत्र से की गई। पुलिस द्वारा विधिक कार्रवाई करते हुए अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
थाना सीबीगंज पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के हौसले पस्त हुए हैं। वहीं अभियुक्तों को गिरफ्तार करने बाली पुलिस टीम टीम थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप चतुर्वेदी,उ०नि०धर्मेन्द्र कुमार गौतम चौकी प्रभारी,कां०शान्ति स्वरूप,कां०जसवीर भाटी,कां०अरविन्द कुमार थाना सीबीगंज बरेली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel