सीएमओ के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई: फर्जी अस्पतालों पर छापा, ओटी सीज, नोटिस जारी, मरीज शिफ्ट

आजमगढ़।

जनपद में अवैध एवं फर्जी चिकित्सा संस्थानों के विरुद्ध प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए तरवां एवं मेहनगर क्षेत्र में व्यापक छापेमारी अभियान चलाया। जिलाधिकारी के आदेश एवं मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एन. आर. वर्मा के निर्देश पर डिप्टी सीएमओ/नोडल निजी चिकित्सा प्रतिष्ठान डॉ. आलेन्द कुमार के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई से अवैध रूप से संचालित अस्पतालों और क्लीनिकों में हड़कंप मच गया।
छापेमारी के दौरान कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। प्रिया हेल्थ केयर सेंटर (तरवां) में अयोग्य चिकित्सक द्वारा संचालन पाए जाने पर उसका ऑपरेशन थिएटर तत्काल सीज कर दिया गया। बीएन मेडिकल स्टोर (मेहनगर) में मेडिकल स्टोर की आड़ में नर्सिंग होम संचालित करते पाए जाने पर ओटी को सीज किया गया। शांति हड्डी अस्पताल/न्यू लाइफ हड्डी अस्पताल (मेहनगर) में गंभीर खामियां मिलने पर पूरे संस्थान को सीज कर दिया गया। नित्या क्लिनिक (मेहनगर) में वार्ड एवं ओटी संचालन में कमियां पाए जाने पर नोटिस जारी किया गया, जबकि विष्णु ऑर्थो केयर सेंटर (मेहनगर) में भ्रामक बोर्ड लगाकर इलाज किए जाने पर संचालक को नोटिस दिया गया। जी खान अस्पताल (मेहनगर) में निरीक्षण के दौरान चिकित्सक अनुपस्थित पाए जाने पर तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण तलब किया गया है तथा स्वामी हड्डी अस्पताल (मेहनगर) को आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत न करने पर नोटिस जारी किया गया है।
कार्रवाई के दौरान जिन चिकित्सा केंद्रों पर मरीज भर्ती पाए गए, उन्हें तत्काल सरकारी अस्पतालों में स्थानांतरित कराया गया, ताकि उनके उपचार में कोई बाधा न आए।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एन. आर. वर्मा ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि बिना पंजीकरण एवं बिना योग्य चिकित्सक के चिकित्सा कार्य करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी और किसी भी स्थिति में ऐसे संस्थानों को बख्शा नहीं जाएगा।

(डाॅ. एन. आर. वर्मा)
मुख्य चिकित्साधिकारी
आजमगढ़

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

निर्माण कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करें– कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा*

Sat Apr 4 , 2026
*हर 15 दिन का लक्ष्य तय कर उसी अनुरूप कार्य करने के दिए निर्देश* *काम में देरी पर नोटिस और ब्लैकलिस्टिंग की होगी कार्रवाई* *कलेक्टर ने ली इंजीनियरों, अधिकारियों एवं ठेकेदारों की बैठक*   *कलेक्टर ने कवर्धा नगर में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों की समीक्षा की, दिए सख्त निर्देश* कवर्धा, […]

You May Like

advertisement