थानेसर की राजनीति में बड़ा धमाका,8 पूर्व पार्षदों ने भाजपा छोड़ थामा कांग्रेस का दामन।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

पूर्व पार्षदों के पार्टी में शामिल होने से कांग्रेस होगी ओर अधिक मजबूत : अशोक अरोड़ा।
घराड़सी के पूर्व सरपंच कर्मबीर ने भाजपा छोड़ कांग्रेस को किया ज्वाईन।

कुरुक्षेत्र, 22 अगस्त : थानेसर के विधायक एवं राज्यमँत्री सुभाष सुधा को आज उस समय भारी राजनैतिक झटका लगा जब भाजपा के 8 पूर्व पार्षदों ने पार्टी को अलविदा कहकर पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा के नेतृत्व में कांग्रेस का दामन थाम लिया। पूर्व पार्षद राधेश्याम वधवा के निवास पर कांग्रेस में शामिल होने वाले इन पूर्व पार्षदों में राधेश्याम वधवा के अलावा गुरदयाल काजल, पवन वधवा, सुभाष वधवा, नीरू वधवा, कमलेश वधवा, किरण काजल और राधा रानी पोपली शामिल हैं। इन सभी पूर्व पार्षदों ने कहा कि वे भाजपा की जनविरोधी नीतियों से दुखी होकर पूर्व मँत्री अशोक अरोड़ा के नेतृत्व में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। अशोक अरोड़ा ने इन सभी पूर्व पार्षदों को पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस में शामिल किया। उन्होने कहा कि इन सभी पूर्व पार्षदों के पार्टी में शामिल होने से कांग्रेस ओर अधिक मजबूत होगी। कांग्रेस में शामिल होने वाले सभी लोगों का पार्टी में पूरा मान सम्मान किया जाएगा। इस अवसर पर थानेसर नगर परिषद में चार बार पार्षद रह चुके अखिल भारतीय सारस्वत ब्राह्मण सभा एवं धर्मंशाला के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा निंदी, पूर्व पार्षद मनू जैन, पूर्व पार्षद विवेक मैहता विक्की, सुधीर चुघ, सौरभ गर्ग, संजय कौशल, जगजीत भूल्लड, सुनील नैन, राकेश शर्मा, दिनेश मिर्जापुर ने भी इन सभी पूर्व पार्षदों का कांग्रेस में शामिल होने पर स्वागत किया और कहा कि इन सभी का शहर के विकास में विशेष योगदान रहा है। अब इन सबके कांग्रेस में शामिल होने से पार्टी ओर अधिक मजबूत होगी। उल्लेखनीय है कि इन सभी पूर्व पार्षदों की राज्यमंत्री सुभाष सुधा के विश्वासपात्रों में गिनती रही है। यह भी गौरतलब है कि नगर परिषद का कार्यकाल लगभग दो वर्ष पूर्व खत्म हो चुका है और नगर परिषद की अध्यक्षा पद पर पिछले लगभग 15 वर्ष से राज्यमंत्री सुभाष सुधा की धर्मपत्नी आसीन रही हैं। इनमें से राधेश्याम वधवा तथा गुरदयाल सिंह काजल की गिनती निर्वतमान पार्षदों में होती है। गुरदयाल काजल हरियाणा सरकार द्वारा मनोनीत पार्षद रहे हैं।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मँत्री अशोक अरोड़ा ने कहा कि आज प्रदेश में बदलाव की लहर चल रही है। कांग्रेस पार्टी में शामिल होने वालों की लंबी लाईन लगी हुई है। प्रदेश की जनता भाजपा के कुशासन से दुखी हो चुकी है। आने वाले विस चुनाव में जनता भाजपा का सूपड़ा साफ करेगी और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी।
घराड़सी के पूर्व सरपंच कर्मबीर ने सैंकड़ों समर्थकों सहित थामा कांग्रेस का हाथ
गत दिवस गांव घराड़सी के पूर्व सरपंच व जाट नेता कर्मबीर सहारण ने अपने सैंकड़ों समर्थकों के साथ कांगे्रस पार्टी को ज्वाईन किया। इस दौरान घराड़सी गांव में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा के नेतृत्व में पूर्व सरपंच कर्मबीर के अलावा नरेश नंबरदार, बलदेव राज, भल्ले राम, रामकिशन शर्मा, भान सिंह, होशियार सिंह, दरिया सिंह, किशन, राजेंद्र इंद्र, वेदप्रकाश, शेरपाल समेत सैंकड़ों लोगों ने कांग्र्रेस पार्टी ज्वाईन की। अशोक अरोड़ा ने सभी को कांग्रेस पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया व विश्वास दिलाया कि कांग्रेस में सभी का पूरा मान सम्मान किया जाएगा। इस मौके पर पूर्व संगठन सचिव सुभाष पाली, कांग्रेस के पूर्व जिला महासचिव टेकचंद बारना, प्रदीप कुमार, जसमेर सिंह के अलावा अन्य मौजूद रहे।
पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा कांग्रेस में शामिल होने वाले पूर्व पार्षदों का स्वागत करते हुए।
गांव घराड़सी में पूर्व सरपंच कर्मबीर को शामिल करवाते पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Elderly women suffering from complex ovarian masses successfully treatedvia robot-aided surgery at Fortis Mohali

Fri Aug 23 , 2024
Vaid Pandit Parmod KaushikEditor – VV NEWSPh 9416191877 Robotic surgery ensures reduced blood loss, minimal pain, less scarring and faster recovery Kurukshetra, August 22, : The Department of Surgical Oncology, Fortis Hospital Mohali, has treated patients suffering from complex gynae cancers using the world’s most advanced 4th Generation Robot – […]

You May Like

Breaking News

advertisement