कांग्रेस को बड़ा झटका : हल्का धर्मकोट से युवा कांग्रेस नेता लाडी ढोंस साथियों सहित हुआ आप में शामिल

कांग्रेस को बड़ा झटका : हल्का धर्मकोट से युवा कांग्रेस नेता लाडी ढोंस साथियों सहित हुआ आप में शामिल

मोगा : [ कैप्टन सुभाष चंद्र शर्मा ] := आज आप के प्रदेश अध्यक्ष भगवंत मान का मोगा पहुँचने उपरांत आप कार्यकर्ताओं में एक नई ऊर्जा एवं उमंग संचार हुआ। प्रदेश की जनता आप की नीतियों एवं पार्टी वर्करों को मिल रहे मान सममान से प्रभावित होकर आप का दामन थाम रहे हैं। लोग आप में शामिल होने पर पर गर्व महसूस कर रहे हैं एवं अन्य लोगों को भी पार्टी में शामिल होने हेतु प्रोत्साहित कर रहे हैं। इस कड़ी के अंतर्गत आज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भगवंत मान, हल्का मोगा के इंचार्ज स: नवदीप संघा एवं जिला अध्यक्ष हरमनदीप सिंह की उपस्थिति में हल्का धर्मकोट से युवा कांग्रेस नेता लाडी ढोंस ने अपने अनेकों साथियों सहित आप में शामिल हो कर ऐतिहासिक रिकार्ड दर्ज करवाया। आप नेता जगदीश शर्मा ने कहा कि ढोंस का साथियों सहित आप में शामिल होने से कांग्रेस पार्टी के लिए यह झटका आगामी चुनाव में अवश्य कांटे की तरह चुभेगा। आप प्रदेश अध्यक्ष, हल्का मोगा के इंचार्ज जिला अध्यक्ष मोगा,आप नेताओं एवं वर्करों ने आज पार्टी में शामिल होने पर वालों का हार्दिक अभिनंदन करते हुए आभार व्यक्त किया। ढोंस एवं उनके साथियों ने प्रदेश अध्यक्ष को आश्वासन दिया कि पार्टी की ओर से भी उन्हें जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी। वे तन देही से निभाते हुए आगामी चुनाव में विजयी बना कर आप की सरकार बनाएँगे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ਬੜੀ ਮੁਸ਼ੱਕਤ ਨਾਲ ਵੋਲਟੇਜ ਬਿੱਜਲੀ ਦਿਆਂ ਤਾਰਾਂ ਤੋਂ ਉਤਾਰਿਆ ਪਿੰਡ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਨੇਆਰਿਫ਼ ਕੇ ਨਿੱਜੀ ਹਸਪਤਾਲ ਚ ਜੇਰੇ ਇਲਾਜ

Fri Jun 11 , 2021
ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ 11 ਜੂਨ [ਕੈਲਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੰਵਾਦਦਾਤਾ]:- ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਵਿੱਚ ਬੀਤੀ ਰਾਤ ਹਨੇਰੀ ਆਉਣ ਨਾਲ ਬਿਜਲੀ ‘ਚ ਫਾਲਟ ਪੈਣ ਕਾਰਨ ਫ਼ਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਦੇ ਕਸਬਾ ਆਰਿਫ਼ ਕੇ ਅਧੀਨ ਪੈਂਦੇ ਪਿੰਡ ਨਿਹਾਲਾ ਲਵੇਰਾ ਵਿਖੇ ਬਿਜਲੀ ਠੀਕ ਕਰਨ ਲਈ ਟਰਾਂਸਫਾਰਮਰ ਤੇ ਚੜੇ ਬਿਜਲੀ ਵਿਭਾਗ ਚ ਕੰਮ ਕਰਦੇ ਕੱਚੇ ਮੁਲਾਜਮ ਨੂੰ ਕਰੰਟ ਲੱਗ ਗਿਆ। ਜਿਸ […]

You May Like

advertisement