Big Breaking: उत्तराखंड भाजपा में शोक की लहर, भाजपा के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में मौत…

रुद्रपुर : एक ओर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और सीएम का रुद्रपुर में स्वागत किया गया और कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर भाजपा के लिए बुरी खबर आई है। बता दें कि रुद्रपुर में भाजपा के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र सिंह सामंती समेत हरजिंदर सिंह निवासी दिबदीदा, गुरतेज सिंह निवासी बिलासपुर यूपी की सड़क हादसे में मौत हो गई है, जिसके बाद से भाजपा में शोक की लहर है। भाजपा को झटका लगा है। सबसे ज्यादा दुखी रुद्रपुर से भाजपा विधायक राजकुमार ठुकराल हैं। मृतक नेता उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलते थे और पार्टी के लिए काम करते थे। विधायक का कहना है कि वीरेंद्र सिंह के जाने से उनकी कमर टूट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार वीरेंद्र सामंती भाजपा में काफी लंबे समय से पार्टी के लिए जी जान से कार्य रहे थे, जिनकी पंजाब के बटाला में सड़क हादसे में मौत हो गई है।वहीं रुद्रपुर के बीजेपी विधायक राजकुमार ठुकराल और मेयर रामपाल समेत कई कार्यकर्ता सारे कार्यक्रम छोड़कर वीरेंद्र सिंह सामंती के घर पहुंचे और शोक व्यक्त किया। साथ ही मृतक भाजपा कार्यकर्ता को श्रद्धांजलि अर्पित की।

बीजेपी विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि वीरेंद्र सामंती की मौत से उनकी कमर ही टूट गई है। उनका सबसे मजबूत सपोर्टर जो विधानसभा चुनाव में उनके साथ कदम से कदम व कंधे से कंधा मिलाकर रहते थे।

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: सरिता आर्य ने दी कंगना रनौत के खिलाफ तहरीर...

Tue Nov 16 , 2021
नैनीताल: महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सरिता आर्या व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मल्लीताल कोतवाली में बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना राणावत के विरुद्ध एक शिकायती पत्र दिया है। शिकायती पत्र में मांग की गई है कि उनके विरुद्ध देश-विरोधी धाराओं में मुकदमा दर्ज करके उन पर कार्यवाही की जाए। नगर कोतवाल प्रीतम सिंह […]

You May Like

Breaking News

advertisement