बस्तर के युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसरआईटीआई में 12 जनवरी को लगेगा मेगा प्लेसमेंट कैंपनिजी कंपनियां देगी 18 हजार का स्टाइपेंड

जगदलपुर, 08 जनवरी 2026/ शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था बस्तर जिले के तकनीकी रूप से प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल करने जा रही है। संस्था के प्राचार्य द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार सोमवार 12 जनवरी को संस्था परिसर में एक दिवसीय ‘राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप प्लेसमेंट कैंप’ का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर सुबह 10 बजे से शुरू होकर शाम 5 बजे तक चलेगा जिसमें आईटीआई के सभी व्यवसायों से उत्तीर्ण युवा अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए भाग ले सकते हैं।
        इस आयोजन का प्राथमिक उद्देश्य आईटीआई पास कर चुके युवाओं का अप्रेंटिसशिप पोर्टल पर पंजीयन कराना और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। शिविर में प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए औद्योगिक प्रतिष्ठानों का एस्टेब्लिशमेंट रजिस्ट्रेशन भी मौके पर ही किया जाएगा, जिसके लिए विभिन्न निजी प्रतिष्ठानों के संचालकों और प्रबंधकों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है।
इस प्लेसमेंट कैंप का मुख्य आकर्षण देश की प्रतिष्ठित निर्माण कंपनी मुंबई द्वारा आयोजित भर्ती प्रक्रिया होगी। इस विशेष ड्राइव में केवल पुरुष अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे। कंपनी द्वारा चयनित युवाओं को पहले दो माह का प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसके बाद अप्रेंटिसशिप अवधि के दौरान उन्हें प्रतिमाह 18,000 रुपये का आकर्षक स्टाइपेंड प्रदान किया जाएगा। संस्था के प्राचार्य ने क्षेत्र के अधिक से अधिक आईटीआई उत्तीर्ण युवाओं से अपील की है कि वे 12 जनवरी को समय पर उपस्थित होकर इस रोजगार मेले का लाभ उठाएं।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वनांचल लैलूंगा में सुरक्षित मातृत्व की नई मिसाल, शासन को नीति से सशक्त हो रही स्वास्थ्य सेवा एंएमसीएच लैलूंगा में विशेषज्ञ सेवाओं से बढ़ा संस्थागत प्रसव, 574 सुरक्षित डिलीवरी कर रचा इतिहासदंत चिकित्सक की तैनाती से ग्रामीणों को राहत, 3 हजार से अधिक मरीजों को मिला उपचार

Thu Jan 8 , 2026
रायगढ़, 08 जनवरी 2026/ राज्य शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप खनन प्रभावित एवं सुदूर वनांचल क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में जिला खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफ) एक प्रभावी माध्यम बनकर उभरा है। विकासखंड लैलूंगा इसका सशक्त उदाहरण बन रहा है, जहां डीएमएफ मद से की गई […]

You May Like

Breaking News

advertisement