उत्तराखंड: पुलिस पे ग्रेड को लेकर आई बड़ी खबर, सीएम ने इस ग्रेड पर लगाई मुहर,

देहरादून  : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्‍तराखंड पुलिस जवानों की ग्रेड पे की समस्या का हल निकाल लिया है। उन्‍होंने इसके लिए नई रैंक सृजित करने के आदेश जारी किए है।

पुलिस विभाग में कांस्टेबलों के 17500 पद हैं और हेड कांस्टेबल के 3440 पद हैं और एडिशनल एसआइ का एक भी पद नहीं है। पुलिस जवानों को समय से प्रोन्नति देने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर हेड कांस्टेबल रैंक के 1750 नए पद सृजित किए जांएगे।

वहीं उनके द्वारा एडिशनल एसआइ का नया रैंक सृजित करते हुए 1750 नए पद स्वीकृत करने के आदेश भी जारी किए हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि उनका ग्रेड पे 4200 होगा। मुख्यमंत्री ने कहा है कि उन्‍हें पूरा विश्वास है कि इससे जवानों को प्रोन्नति के ज्यादा अवसर प्राप्त होंगे।

बीते 21 अक्टूबर 2021 को पुलिस स्मृति दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने साल 2001 में भर्ती पुलिस कर्मियों को 4600 ग्रेड पे देने की घोषणा की थी। इसके बाद विधानसभा चुनाव के चलते मामला ठंडे बस्ते में चला गया।

2001 व 2002 बैच के भर्ती पुलिसकर्मी लंबे समय से 4600 ग्रेड पे की मांग कर रहे हैं। इसको लेकर वह कई बार सड़कों पर भी उतर चुके हैं।

बता दें कि 4600 ग्रेड के मामले में दो माह पहले पुलिसकर्मियों के स्वजन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिले थे  और ग्रेड पे जारी करने की मांग की थी। इस दौरान सीएम ने जल्द शासनादेश जारी करने का आश्वासन दिया है। तब पुलिसकर्मियों के स्वजनों ने कहा था कि यदि इस पर फैसला नहीं लिया गया तो वह आगे कोई कदम उठा सकते हैं।

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हरिद्वार: ज़हरीली शराब पीने से नही हुई ग्रामीणों की मौत,पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा,

Sun Sep 11 , 2022
हरिद्वार: हरिद्वार शराब कांड में जान गंवाने वाले ग्रामीणों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने बिसरा सुरक्षित रख लिए। पथरी से कब्जे में लिए अमरपाल, बिरमपाल, मनोज और अरुण के शवों का शनिवार दोपहर बाद पोस्टमार्टम हुआ। रिपोर्ट देर शाम आई। एसडीएम […]

You May Like

Breaking News

advertisement