बड़ी खबर: धामी कैबिनेट की बैठक खत्म, इन मुद्दों पर लगी मुहर

बड़ी खबर: धामी कैबिनेट की बैठक खत्म, इन मुद्दों पर लगी मुहर,
सागर मलिक संपादक

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई राज्य कैबिनेट बैठक में 32 अहम प्रस्तावों पर चर्चा हुई। सरकार ने पूर्व विधायकों की पेंशन 40 हजार से बढ़ाकर 60 हजार करने का फैसला लिया, साथ ही हर साल पेंशन में 3 हजार रुपये की बढ़ोतरी होगी।

कैबिनेट ने वन अग्नि प्रबंधन के लिए अहम निर्णय लिया, जिससे जंगलों में लगने वाली आग पर बेहतर नियंत्रण पाया जा सकेगा। इसके अलावा, खुरपिया फार्म की भूमि को आवासीय घोषित करने का प्रस्ताव भी पारित किया गया। बैठक में अन्य विकास योजनाओं पर भी चर्चा की गई। सरकार के इन फैसलों को राज्य के हित में अहम बताया जा रहा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज बुधवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक के दौरान लगभग 33 प्रस्तावों पर सहमति बनी है. इस बैठक के दौरान बजट प्रस्तावों और सड़क सुरक्षा नियमावली को मंत्रिमंडल ने मंजूरी दे दी है. दरअसल, उत्तराखंड राज्य में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए परिवहन विभाग ने रोड सेफ्टी पॉलिसी तैयार की है जिस पर मंत्रिमंडल ने सहमति जाता दी है. इसके साथ ही निर्वाचन विभाग का ढांचा पुनर्गठन किया जाने पर भी मंत्रिमंडल ने मंजूरी दे दी,

कैबिनेट की बैठक में 33 प्रस्तावों पर लगी मुहर: मंत्रिमंडल की बैठक के दौरान तमाम विभागों की वार्षिक रिपोर्ट को मंजूरी दी गई है. साथ ही मुख्य रूप से पूर्व विधायकों को मिलने वाले पेंशन में भी बढ़ोतरी किए जाने संबंधित प्रस्ताव पर भी धामी मंत्रिमंडल ने सहमति जता दी है. पूर्व विधायकों को जहां पहले 40 हज़ार का पेंशन मिलती थी तो वहीं, इसे बढ़ाकर 60 हज़ार कर दिया गया है. इसके अलावा हर साल 3000 पेंशन में बढ़ोतरी की जाएगी. जबकि पहले 2500 बढ़ोतरी की जाती थी. यही नहीं, सदन की कार्यवाही में शामिल होने के लिए विधायकों को मिलने वाला पेट्रोल के पैसे में भी बढ़ोतरी की गई है.

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लालकुआंजी आरपी कर्मियों द्वारा यात्री के फोन को ढूंढ़कर मोबाईल स्वामी को किया सुपुर्द

Thu Feb 13 , 2025
लालकुआंजी आरपी कर्मियों द्वारा यात्री के फोन को ढूंढ़कर मोबाईल स्वामी को किया सुपुर्द।जफर अंसारीलालकुआं-: मंगलवार को एक यात्री निवासी ग्राम खुशालपुर रामपुर, उ0प्र0 ने चौकी जीआरपी लालकुआं में आकर बताया कि मै लालकुंआ- बरेली पैसेन्जर ट्रेन से अपने घर रामपुर जाने के लिए रेलवे स्टेशन लालकुंआ पर आया तो […]

You May Like

advertisement