बड़ी खबर: भाजपा छोड़कर कांग्रेस में जाना भारी पड़ रहा है धन सिंह रावत को,

देहरादून: 2017 के विधानसभा चुनाव टिहरी विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के सिंबल पर चुनकर विधायक बनने वाले धन सिंह नेगी के सितारे इन दिनों गर्दिश में है।

2022 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी में धन सिंह की जगह किशोर उपाध्याय को टिकट दिया तो धन सिंह कांग्रेस में शामिल होकर चुनाव लड़े। लेकिन बुरी तरह हार गए चुनाव हारने के बाद धन सिंह नेगी एक गांव से कांग्रेस वाली ही स्थिति में है।

इस बीच धन सिंह का फेसबुक पेज हैक हो गया उन्होंने पुलिस में तहरीर भी दी लेकिन कोई एक्शन नहीं हो रहा जो पुलिसकर्मी कब तक विधायक के नाते धन सिंह को सैल्यूट मारते थे वे अब उनकी तहरीर पर कार्यवाही नहीं कर रहे हैं देखिए किस प्रकार धनसिंह अपनी पीड़ा व्यक्त कर रहे हैं।

“नमस्कार मित्रों।। मै विगत तीन माह से आपके साथ अपनी गतिविधियों को शेयर नहीं कर पा रहा हूं।।क्योंकि आप जानते हैं मेरा ऑफिशियल वेरिफाइड पेज कुछ शरारती तत्वों ने हैक कर दिया था।। 20फरबरी को इसकी विधिक रिपोर्ट नई टिहरी थाने में दर्ज करवाई परंतु अफसोस आज तक पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की।।मैने इस बाबत पुलिस अधीक्षक से भी बात की परन्तु कोई कार्यवाही नहीं।।।मेरे फेस बुक पेज पर कुछ शरारती लोग लंबे समय से anap शनाप लिख रहे थे उन पर भी कार्यवाही के लिए लिखा है।।लेकिन पुलिस ने अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की।।यह मित्र पुलिस का कार्य है जो असामाजिक तत्वों से भी मित्रता निभा रही हैं।। मेरे साथ किया जा रहा पुलिस का मजाक उचित नहीं है।।क्या पुलिस दबाव में है।।क्या इससे ऊपर पुलिस के अफसर नही है या कोर्ट नही है।। मेरी सामाजिक शक्ति के साथ किए गए नुकसान के लिए मुझे आगे जाना ही पड़ेगा परन्तु पुलिस का यह रवैया उचित नहीं है।। मैं इस बाबत गृह सचिव व डी जी पी से भी बात करुंगा।।#DGP Uttarakhand Sachiv home uttarakhand C M Uttarakhand”
धन सिंह नेगी पूर्व विधायक टिहरी

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उतराखंड: सीएम धामी का दो दिन का दिल्ली दौरा आज से,

Sat May 21 , 2022
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार से दो दिनी दौरे पर दिल्ली जाएंगे। इस दौरान वह कुछ निर्धारित कार्यक्रमों के अलावा केंद्रीय मंत्रियों एवं भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों से मुलाकात कर सकते हैं। मुख्यमंत्री धामी शनिवार दोपहर 2.20 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट से दिल्ली रवाना होंगे। दिल्ली पहुंचकर वह शाम पांच बजे […]

You May Like

advertisement