एसवीएसयू में दाखिले से वंचित विद्यार्थियों के लिए बड़ा अवसर

30 जुलाई और पहली अगस्त को होगी ओपन काउंसिलिंग, स्किल प्रोग्राम से रोजगार तक का मौका।

पलवल, प्रमोद कौशिक 25 जुलाई : श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय ने दाखिलों से वंचित विद्यार्थियों को एक अवसर और देने का फैसला लिया है। जो विद्यार्थी पहले आवेदन नहीं कर पाए उनके लिए ओपन काउंसिलिंग करवाई जाएगी। दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए 30 जुलाई और एक अगस्त को ओपन काउंसिलिंग का आयोजन होगा। विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने बताया कि अधिक से अधिक विद्यार्थियों को कौशल प्रदान करना हमारा लक्ष्य है।
डिप्लोमा और डिग्री प्रोग्राम में दाखिलों से वंचित रह गए विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय ने कौशल शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से युवाओं को ओपन काउंसिलिंग के माध्यम से एक और अवसर देने का निर्णय लिया है। इन विद्यार्थियों को 30 जुलाई और पहली अगस्त को दाखिला लेने का अवसर दिया जाएगा। कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने बताया कि यूजी, पीजी डिप्लोमा, डी वॉक और एम वॉक, बीएससी योग एंड स्प्रिचुअल साइंस, बीबीए, बीएचएम, बीकॉम, बीटेक सहित विभिन्न प्रोग्राम में खाली सीटों पर दाखिले किए जाएंगे। कौशल के माध्यम से रोजगार की मंजिल तक पहुंचने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए यह सुनहर अवसर है। कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने बताया कि इस सत्र में 53 प्रोग्राम में दाखिले किए जा रहे हैं। सभी प्रोग्राम कौशल आधारित हैं और सभी में इंडस्ट्री पार्टनर के माध्यम से विद्यार्थियों को ऑन द जॉब ट्रेनिंग का अवसर मिलेगा। विद्यार्थी कौशल आधारित प्रोग्राम से जुड़ कर सीधे रोजगार योग्य बन सकते हैं।
श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के अकादमिक अधिष्ठाता प्रोफेसर सुरेश कुमार ने बताया कि किसी भी वजह से दाखिलों के लिए आवेदन न कर पाने वाले विद्यार्थियों के लिए ओपन काउंसिलिंग एक अच्छा अवसर है। जो विद्यार्थी दाखिला लेने के इच्छुक हैं, वह अपने मूल प्रमाणपत्र के साथ आएं और प्रतिलिपियां भी साथ में लाएं। उन्होंने बताया कि स्किल फैकल्टी ऑफ ऑफ अप्लाइड साइंस एंड ह्यूमैनिटी में दाखिले के लिए सुबह 9 बजे पुष्पगिरि भवन में पहुंचना होगा। इसी तरह से स्किल फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्ट्डीज एंड रिसर्च में दाखिलों के लिए रत्नागिरि भवन, स्किल फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में दाखिलों के लिए ललितगिरि भवन और स्किल फैकल्टी ऑफ एग्रीकल्चर में दाखिलों के लिए ओदंतपुरी भवन में दाखिला प्रक्रिया होगी। प्रोफेसर सुरेश कुमार ने बताया कि मौके पर मेरिट तैयार होगी और उसी के आधार पर दाखिले होंगे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी की रहस्यमई मौत।गुरुवार की शाम कुछ लोगों के साथ निकला था घर से, पुलिस जांच में जुटी

Sat Jul 26 , 2025
प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी की रहस्यमई मौत।गुरुवार की शाम कुछ लोगों के साथ निकला था घर से, पुलिस जांच में जुटीबिलरियागंज/आजमगढ़ महाराजगंज थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव में एक 30 वर्षीय युवक दीनदयाल यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने इलाके में सनसनी फैला दी है। मृतक बिलरियागंज कस्बे […]

You May Like

advertisement