वाराणसी:धान की फसल में झुलसा रोग का बड़ा खतरा

चंदौली :
धान की फसल में झुलसा रोग का बड़ा खतरा

अनुपम श्रीवास्तव l

धान का कटोरा कहा जाने वाला चंदौली जिला इन दिनों मौसम की मार से दो चार हो रहा है। पिछले कुछ दिनों से मौसम साफ है। सुबह से ही चटख धूप खिल रही।
इससे धान की फसल में झुलसा रोग का खतरा बढ़ गया है। दिन में तापमान अधिक होने और रात के वक्त नमी और ओस फसल पर प्रतिकूल असर डाल सकती है। ऐसे में किसानों को सावधानी बरतने की जरूरत है।

मौसम में परिवर्तन का असर सिर्फ इंसानों पर ही नहीं, बल्कि फसलों पर भी पड़ रहा है। धान की फसल में झुलसा रोग का खतरा मंडरा रहा है। इसमें पत्तियों पर पहले भूरे रंग के धब्बे पड़ते हैं। कुछ दिनों के बाद पत्तियां सूखने लगती हैं और कुछ दिन के बाद पौधा भी सूख जाता है। इसका असर उत्पादन पर पड़ता है। खासतौर से सितंबर के अंत और अक्टूबर माह में झुलसा रोग का खतरा अधिक रहता है। इसलिए किसानों को सावधानी बरतने की जरूरत है। किसान फसल की सही ढंग से देखभाल करें। यदि धान में झुलसा रोग का लक्षण दिखाई दे तो कृषि विशेषज्ञों से सलाह लेकर तत्काल दवा का छिड़काव कराएं। इससे रोग का असर खत्म हो जाएगा।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चंदौली :गांव के विकास हेतु बनी रणनीति

Thu Oct 14 , 2021
अनुपम श्रीवास्तव l जिला पंचायत की बैठक बुधवार को कार्यालय सभागार में हुई। इसमें गांवों के विकास को लेकर चर्चा हुई। आपसी सहमति से विकास कार्यों के कई प्रस्तावों पर मुहर भी लगी।बलुआ घाट पर देव दीपावली पर होने वाला गंगा महोत्सव अब और भव्य होगा। जिला पंचायत इसके लिए […]

You May Like

advertisement