बड़े – छोटे किसानों को 30-70 के अनुपात में पहले आओ पहले पाओ के आधार पर जारी होगा टोकन – कलेक्टर, धान खरीदी के लिए हेल्पलाइन नंबर -07817-222090 जारी

 जांजगीर-चांपा, 01/12/2021/ एक दिसंबर से जिले में राज्य का सबसे बड़ा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी क अभियान प्रारंभ हो रहा है। धान खरीदी के लिए बड़े-छोटे किसानों को 30 और 70 के अनुपात में टोकन जारी किए जाएंगे। कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने आज जिला पंचायत में आयोजित बैठक में कहा कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी एक दिसंबर से प्रारंभ की जाएगी। उन्होंने नोडल अधिकारियों और खरीदी केंद्र प्रभारियों को निर्देशित कर कहा है कि जिले के सभी  उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी के लिए सभी  आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित कर लें ताकि एक दिसंबर से खरीदी का कार्य सुचारू रूप से संचालित हो सके। कलेक्टर ने कहा कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार  30 बड़े किसान और 70  छोटे किसानों के अनुपात में टोकन काटा जाय। टोकन देने में पहले आओ पहले पाओ का नियम लागू करें। कलेक्टर ने कहा कि उपार्जन केन्द्र में भीड़ न हो इसके लिए हर गांव के लिए टोकन जारी करने अलग-अलग तिथि निर्धारित करें। इसका स्थानीय स्तर पर मुनादी एवं फ्लेक्स के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जाय।
धान खरीदी के लिए हेल्पलाइन नंबर -07817-222090 –
    कलेक्टर ने कहा कि धान खरीदी से संबंधित सूचनाओं के आदान-प्रदान एवं धान खरीदी से संबंधित समस्याओं के निराकरण के लिए जिला स्तर पर हेल्पलाइन नंबर स्थापित किया गया है। कोई भी व्यक्ति धान खरीदी से संबंधित अपनी समस्या के संबंध में हेल्पलाइन नंबर- 07817-222090 पर सूचना दे सकता है। इसके लिए सहायता केंद्र में कर्मचारियों की नामजद ड्यूटी लगाई जा रही है। प्राप्त सूचना का पंजी में संधारण किया जाएगा। समस्या के निराकरण होने पर पंजी में इसका उल्लेख भी होगा। सूचना देने वाले का नाम, पता, नंबर भी दर्ज किया जाएगा। उप पुलिस अधीक्षक श्री संजय महादेवा ने सभी धान खरीदी  नोडल अधिकारियों को बताया कि अपने-अपने क्षेत्र के संवेदनशील उपार्जन केन्द्रों पर विशेष ध्यान दें। कानून व्यवस्था पालन करवाने के लिए पुलिस नियंत्रण कक्ष का नंबर- 94791-93199 पर तत्काल सूचना दे सकते है। संबंधित थाने के पुलिस अधिकारी से तत्काल सहायता मिल सकेगी।
     कलेक्टर ने कहा कि निगरानी दल के अधिकारियों द्वारा उपार्जन केन्द्रों का सतत निरीक्षण किया जाएगा। निरीक्षण रिपोर्ट को गुगल शीट पर रोज अपडेट किया जाएगा। जिससे उपार्जन केन्द्र से संबंधित आवश्यकता एवं शिकायतों का निराकरण समय पर किया जा सके। कलेक्टर ने जिला पंजीयक एवं सहकारी बैंक के नोडल अधिकारी से कहा कि विगत वर्ष जिन किसानों के बारदानों का उपयोग किया गया था। उसका निर्धारित दर पर भुगतान हो जाना चाहिए। कलेक्टर ने तकनीकी कारणों से लंबित भुगतानों का तत्काल निराकरण सुनिश्चित करने कहा।
      कलेक्टर ने सभी नोडल अधिकारियों से कहा कि वे अपने- अपने क्षेत्र के उपार्जन केन्द्रों का भौतिक सत्यापन कर लें। बुधवार 1 दिसंबर से सभी उपार्जन केंद्र धान खरीदी के लिए पूर्ण रूप से तैयार रहे।  उन्होंने कहा कि सभी उपार्जन केन्द्रों में सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध रहनी चाहिए। जिला स्तर से सभी उपार्जन केन्द्रों में नये बारदानें, पीडीएस के बारदानें उपलब्ध करवाया गया है। मीलर्स से भी बारदाना शीघ्र उपलब्ध करवाया जाएगा।  
     बैठक में डीएफओ श्रीमती प्रेमलता यादव, जिला पंचायत सीईओ श्री गजेन्द्र सिंह ठाकुर, एडीएम श्रीमती लीना कोसम सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एडवोकेट शेखर शुकला को एस एस बोर्ड का चेयरमैन नियुक्त करने हेतु ब्राह्मण समाज में खुशी की लहर : प्रदीप भारती

Wed Dec 1 , 2021
मोगा : [ कैप्टन सुभाष चंद्र शर्मा] := पंजाब सरकार द्वारा खाटी धाम फगवाड़ा के सौंदर्यीकरण हेतु 10 करोड़ ,75 लाख माता रेनू जी के स्थान गांव रकशन, 2 करोड़ भगवान श्री परशुराम चेयर पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला ,स्कूलों में संस्कृत दोबारा शुरू करने एवं श्री रामायण एवं महाभारत की खोज […]

You May Like

advertisement