
आजमगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जीयनपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एवं क्षेत्राधिकारी सगड़ी के नेतृत्व तथा प्रभारी निरीक्षक जीयनपुर के कुशल निर्देशन में पुलिस टीम ने पॉक्सो एक्ट के मुकदमे में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, 19 मई 2026 को थाना जीयनपुर में एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में सोनू बनवासी उर्फ खाडू पुत्र अम्बिका बनवासी उर्फ मक्कर निवासी ग्राम खरैवा थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ के विरुद्ध मु0अ0सं0 0222/2026 धारा 65(1) बीएनएस एवं 3/4(2) पॉक्सो एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान मुकदमे में संशोधित धारा 5L/6 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी भी की गई।
शुक्रवार सुबह करीब 07:20 बजे व0उ0नि0 परमात्मा मिश्र मय हमराह द्वारा अभियुक्त को केशवपुर जंगल के सामने सड़क किनारे से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में—
व0उ0नि0 परमात्मा मिश्र, कांस्टेबल प्रद्युम्न यादव एवं कांस्टेबल संजय कुमार वर्मा थाना जीयनपुर शामिल रहे।

