एम एन बादल
पूर्णिया पुलिस की बड़ी उपलब्धि,घमदाहा पुलिस ने 72.703 ग्राम गांजा और नकद 8,63,750 रूपया के साथ एक महिला सहित दो गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक दया शंकर के निर्देशानुसार गुप्त सूचना के आधार पर घमदाहा पुलिस ने छापामारी की है, ममता देवी अपने पति के साथ मिलकर एक लम्बे समय से गांजा की तस्करी कर रही थी।, छापामारी के दौरान मनोज रजक और उसके पत्नी के कमरे से 72.703 ग्राम गांजा और नगद 8,63,750 रूपया जप्त किया है।घर के कैम्पस में खड़ी कार BR117029 से तीन फैक्ट गांजा के साथ अमरजीत कुमार को गिरफतार किया है। पूर्णिया पुलिस की यह बड़ी उपलब्धि है।