बिहार: अहिप जिलाध्यक्ष ने अमौर में की शोभायात्रा को सफल बनाने हेतु बैठक

अहिप जिलाध्यक्ष ने अमौर में की शोभायात्रा को सफल बनाने हेतु बैठक
आगामी 11 अप्रैल को पूर्णिया में निकलने वाली रामनवमी शोभायात्रा को सफल बनाने हेतु अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिसद के जिलाध्यक्ष ने शनिवार को अमौर थाना अंतर्गत शिव दुर्गा मन्दिर प्राँगण में जाकर बैठक की।
अहिप जिलाध्यक्ष विवेक कुमार लाठ के अध्यक्षता में हुई इस बैठक में शोभायात्रा में अमौर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों सहित डगरवा,बायसी,कन्हरिया आदि स्थानों से बाइक एवं चारपहिया वाहनों के दुवारा रामभक्तों की भागीदारी सुनिश्चित करने का निश्चय लिया गया।इस दरम्यान अध्यक्ष विवेक लाठ एवं अमौर के समाजसेवी विवेकानंद झा ने सयुक्त रूप से बताया कि हर वर्ष पूर्णिया एवं क़स्बा में निकलने वाली शोभायात्रा में हमारे इन क्षेत्रों से अच्छी भागीदारी रहती हैं।हम सभी भक्तिमय माहौल में पूरी श्रद्धा एवं शालीनता से भव्य शोभायात्रा में शामिल होते हैं।और इस बार भी कोरोनकाल समाप्त होने का बाद अब रामभक्तों में काफ़ी उत्साह हैं। जबकि बैठक में पहुँचे “राष्ट्रीय बजरंगदल” के जिलामंत्री चंदन राज ने लोगों से शालीनता पूर्वक ज्यादा से ज्यादा की सँख्या में लोगों को शामिल होने की अपील की। इस बैठक में मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिसद के जिलाध्यक्ष विवेक कुमार लाठ(सोनू),राष्ट्रीय बजरंगदल के ज़िलामंत्री चंदन राज,मुखिया विवेकानन्द झा, भाजपा नेता अजित कुमार, कमल प्रसाद यादव,प्रदीप कुमार वर्मा,दीपक कुमार,बिकेश यादव,प्रमोद कुमार कर्मकार, पपू शर्मा,नवीन यादव,मुन्ना शर्मा,कौशल गुप्ता,सागर कुमार,उमेश कुमार सहित क़ई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्री राम नवमी के उपलक्ष में बड़े हर्षोल्लास से गांव खाई फेमेकी के श्री शिवालय मंदिर से निकाली प्रभात फेरी

Sun Apr 10 , 2022
श्री राम नवमी के उपलक्ष में बड़े हर्षोल्लास से गांव खाई फेमेकी के श्री शिवालय मंदिर से निकाली प्रभात फेरी फिरोजपुर 10 अप्रेल {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}:- श्री राम नवमी के उपलक्ष्य में बड़े हर्षोल्लास के साथ गांव खाई फेमेके स्थित श्री शिवाला मन्दिर से सुबह 6 बजे प्रभातफेरी […]

You May Like

advertisement