बिहार अररिया: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 154वीं जयंती पर उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 154वीं जयंती पर उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई
भरगामा (अररिया)
प्रखंड मुख्यालय परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 154वीं जयंती पर उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई और महात्मा गांधी की याद में दो मिनट का मौन रखकर उनके प्रतिमा पर पुष्पांजलि दी। इस दौरान प्रखंड प्रमुख संगीता यादव ने कहा कि अंग्रेजों से आजादी दिलाने में महात्मा गांधी के अभुतपूर्व योगदान को भूला नहीं जा सकता है। उनके द्वारा किये गए संघर्षों के द्वारा हीं आज हम स्वतंत्र रूप से सांस ले रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने देशवासियों को राष्ट्रीय एकता,अनुशासन और चरित्र निर्माण का संदेश दिया। महात्मा गांधी की 154वीं जयंती मनाने के दौरान वक्ताओं ने गांधी के व्यक्तित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला और कहा कि यूं तो सारा देश हीं गांधीजी के प्रति गहरे सम्मान का भाव रखता है,पर बिहार और गांधी का रिश्ता अलग है। बिहार के चंपारण में गांधीजी के नेतृत्व में चले सत्याग्रह ने उन्हें अखिल भारतीय या कहें कि विश्व स्तर पर पहचान दिलवाई। अंत में उनकी प्रिय धुन रघुपति राघव राजा राम का स्मरण किया गया। और गांधी जी को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर भरगामा प्रखंड प्रमुख संगीता यादव के अलावे प्रमुख प्रतिनिधि गुड्डू यादव,बीडीओ शशि भूषण सुमन,प्रखंड कार्यपालक सहायक सौरभ कुमार,थानाध्यक्ष आदित्य कुमार,नित्यानंद मेहता,मुन्ना यादव आदि उपस्थित थे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कांग्रेस कार्यालय में मनाती गई महात्मा गांधी की 155वीं जयंती

Tue Oct 3 , 2023
कांग्रेस कार्यालय में मनाती गई महात्मा गांधी की 155वीं जयंती।अररियाराष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 155 वीं जयंती एंव भारत रत्न लालबहादुर शास्त्री जी की 119 वीं जंयती के अवसर पर अररिया जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। कांग्रेस जिला अध्यक्ष जाकिर हुसैन खान की अध्यक्षता में कार्यक्रम […]

You May Like

advertisement