बिहार अररिया: दो दिन पहले डकैती मामले का पुलिस ने किया खुलासा,छह गिरफ्तार,डकैती किए सामानों की हुई बरामदगी

दो दिन पहले डकैती मामले का पुलिस ने किया खुलासा,छह गिरफ्तार,डकैती किए सामानों की हुई बरामदगी

अररिया
अररिया के रानीगंज थाना क्षेत्र के काला बलुआ गांव में 17 सितंबर की मध्य रात्रि रिंकू नायक के घर हुए डकैती की घटना का अररिया जिला पुलिस ने खुलासा कर लेने का दावा किया है।मामले में पुलिस ने छह डकैतों की भी गिरफ्तारी की है और डकैती के दौरान घर से लेकर गए जेवरात सहित अन्य सामानों को भी पुलिस ने बरामद किया है।एसपी अशोक कुमार सिंह ने अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी देते हुए डकैती की घटना में शामिल छह डकैतों को गिरफ्तार कर लेने की बात कही और गिरफ्तार डकेतों के पास से पुलिस ने डकैती की हुई चांदी के जेवरात,स्टील के बर्तन,जमीन का केवाला और रशीद,मोबाइल सहित अन्य सामानों को बरामद किया है।अररिया सदर एसडीपीओ रामपुकार सिंह के नेतृत्व में गठित स्पेशल टीम में अंचल निरीक्षक राजेश तिवारी,थानाध्यक्ष संजय कुमार, एसआई विकास पासवान और रानीगंज थाना की रिजर्व पुलिस बल ने यह कामयाबी हासिल की।गिरफ्तार छह डकैतों में तीन रानीगंज थाना क्षेत्र के दो फारबिसगंज और एक भरगामा थाना क्षेत्र के हैं।
एसपी अशोक कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 17 सितंबर की रात 10 से 12 की संख्या में नकाबपोश डकैतों ने रिंकू नायक के घर में धावा बोलते हुए हथियार के बल पर गृह डकैती की घटना को अंजाम दिया था।जिसको लेकर रानीगंज थाना में प्राथमिकी कांड संख्या 367/2023 भादवि की धारा 395 के तहत दर्ज कराई गई थी।मामले में सदर एसडीपीओ रामपुकार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार तकनीकी अनुसंधान का सहारा ले रही थी और इसी क्रम में छह डकैतो को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई।उन्होंने गिरफ्तार हुए डकैतों में रानीगंज काला बलुआ वार्ड संख्या छह के रहने वाले मो.जाकिर पिता -मो.आलम,रानीगंज परिहारी के वार्ड संख्या सात के प्रकाश ऋषिदेव पिता -बासदेव ऋषिदेव,भरगामा थाना क्षेत्र के बरमोतरा वार्ड संख्या 12 के सुमन कुमार पासवान पिता -रमेश पासवान,रानीगंज छतियौना के वार्ड संख्या 12 के मनोज साह पिता -शनिचर साह,फारबिसगंज ढोलबज्जा वार्ड संख्या 9 के मो. सईद पिता -मो.यूसुफ और फारबिसगंज थाना क्षेत्र के खमकौल वार्ड एक के गोपाल मंडल पिता -स्व.रामजी मंडल के शामिल होने की बात करते हुए कहा कि अन्य की पहचान कर ली गई है और शीघ्र ही उन सबों की गिरफ्तारी सुनिश्चित कर ली जाएगी।गिरफ्तार काला बलुआ के मो. जकीर पर रेकी करने के बाद डकैती के लिए हरी झंडी देने की बात कही जा रही है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिहार अररिया: एडीजे प्रथम कोर्ट ने दुष्कर्म मामले में आरोपी को सुनाई बीस साल सहित आर्थिक दंड की सजा

Thu Sep 21 , 2023
एडीजे प्रथम कोर्ट ने दुष्कर्म मामले में आरोपी को सुनाई बीस साल सहित आर्थिक दंड की सजा अररियाअररिया अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम सह विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी कोर्ट ने चाकू की नोक पर महिला के साथ दुष्कर्म के मामले में आरोपी विकास पासवान को बीस साल की सजा के […]

You May Like

Breaking News

advertisement