बिहार:भारत नेपाल मैत्री वंचित समाज मंच की बैठक

भारत नेपाल मैत्री वंचित समाज मंच की बैठक

फारबिसगंज (अररिया) से मो माजिद

भारत नेपाल मैत्री वंचित समाज मंच की बैठक भारत नेपाल सामाजिक सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष राजेश कुमार शर्मा के अध्यक्षता में जे पी सभा भवन फारबिसगंज में आयोजित की गई इस बैठक में सर्वसम्मति से अध्यक्ष के पद पर सूरज कुमार सोनू, सचिव पद पर रमण कृति महासचिव पद पर मनीष कुमार, उपाध्यक्ष पद पर नागेंद्र सहनी, कोषाध्यक्ष में अशोक राम ,संगठन मंत्री के पद पर रणवीर पासवान, व रामानंद पासवान का चयन किया गया वही मीडिया प्रभारी में सुभाष पासवान,अमन पासवान,कुंदन पासवान,अरुण यादव,गुलेन्द्र राम, सहित अन्य लोगो को सर्वसम्मति से चयन किया गया ,उक्त कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मंच के संयोजक बिद्यानंद पासवान ने कहा कि भारत हो या नेपाल हमारे बीच एक परस्पर समानता है जिससे इनकार नहीं किया जा सकता लेकिन अब तक हमलोग मित्र देश में रहे अपने समाज के लोगो से नजदीक होते हुए भी दूर है, इस मैत्री संगठन के निर्माण होने से दोनो देश के लोग एक मैत्री बैनर के तले अपनी बातें साझा कर सकेंगे जिसका आने वाले समय मे दूरगामी परिणाम निकलने के साथ ही सम्बंध बिस्तार में एक नया इतिहास रचेगा ,संयोजक सह संरक्षक श्री पासवान ने कहा कि इस संगठन का उद्देश्य दोनो देश के दलित ,पिछड़े वर्गों को एक मंच पर ला कर आपसी तालमेल के साथ सहयोग के साथ समाज के लोगो के बीच जनचेतना फैलाना भी है ।वही कार्यक्रम में अपने मंतव्य देते हुए युवा पत्रकार मनीष कुमार ने कहा कि इस 21 वी सताब्दी में भी समाज का एक वर्ग अभी भी काफी पीछे है जिन्हें जागरूक करने के लिए हर जगह समान भागेदारी के लिए समाज के युवा,युवती को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मंच पर एकता के साथ उपस्थित हो कर अपनी भागेदारी लेनी होगी तभी हमारा समाज तरक्की का एक नया आयाम स्थापित करेगा ।वही इस कार्यक्रम को सूरज सोनु ,रमन कृति सहित अन्य सदस्यों ने इस कार्यक्रम को संबोधित किया।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिहार:झूमते-गाते श्रद्धालुओं ने नम आंखों से भगवान गणेश को विदाई दी

Mon Sep 20 , 2021
झूमते-गाते श्रद्धालुओं ने नम आंखों से भगवान गणेश को विदाई दी। संवाददाता विक्रम कुमार आर्य नगर हाट ठाकुरबाड़ी काली मंदिर परिसर में 10दिनों तक चले महोत्सव में विराजमान भगवान गणेश की वैदिक मंत्रोचार के बीच पूजा पाठ की की गई।मुख्य बाजार से होते हुए शोभायात्रा सुखासन स्थित नदी के लिए […]

You May Like

advertisement