बिहार:बिहार बाल मंच ने मनायी गांधी-शास्त्री जयंती

बिहार बाल मंच ने मनायी गांधी-शास्त्री जयंती

फारबिसगंज (अररिया) संवाददाता

प्रोफेसर कॉलोनी फारबिसगंज में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं शांति दूत लाल बहादुर शास्त्री की जयंती बिहार बाल मंच के द्वारा मनाई गई। द्वय युवा समाज सेवी अभिनव तिवारी एवं मनीष राज के संयोजकत्व में द्वय महान् विभूतियों की तस्वीर पर स्कूली बच्चों के द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पण के बाद छात्र आशुतोष आनंद ने गांधी शास्त्री की जीवनी एवं कृतियों पर संक्षिप्त रूप से प्रकाश डाला। अन्य बच्चों- सुशांत, शशांक, राजा, स्नेहा, सोना, आयुष, उन्नति, अंकित, सोनम, कुशाल ने भी गांधीजी शास्त्री जी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए जंगे आजादी में भी इनकी उल्लेखनीय भूमिका पर भाषण दिए। संस्था की और से बच्चों को इस अवसर पर उपहार स्वरूप फोटो, बाल पत्रिका, कॉपी एवं कलम आदि प्रदान किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बच्चों के द्वारा सामूहिक रूप से प्रार्थना- ईश्वर अल्लाह तेरो नाम, सबको सम्मति दे भगवान ‘ से हुआ।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिहार:मुख्य पार्षद बनने पर भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच ने गुंजन सिंह को दी बधाई

Sun Oct 3 , 2021
मुख्य पार्षद बनने पर भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच ने गुंजन सिंह को दी बधाई फारबिसगंज (अररिया ) संवाददाता भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच के संयोजक पंकज कुमार ठाकुर ने अपने टीम के साथ नगर परिषद फारबिसगंज के मुख्य पार्षद गुंजन सिंह एवं उसके पति मंटू सिंह को बधाई दी है।साथ ही […]

You May Like

advertisement