भाजपा नेता प्रेम केसरी ने प्रदेश अध्यक्ष को किया सम्मानित फारबिसगंज
अररिया से मो माजिद
भाजयुमो के प्रदेश कार्यालय पटना में युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह एवं प्रदेश महामंत्री धर्मेंद्र तिवारी से भाजपा नेता प्रेम केसरी ने अपने सहयोगियों के साथ एक आत्मीय मुलाकत किया। मुलाकत के दौरान प्रेम केसरी ने दोनों प्रदेश भाजयुमो के नेताओं को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। बताया जाता है कि श्री केसरी ने कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रदेश अध्यक्ष से वार्ता की। साथ ही आगामी पंचायत चुनाव में भाजपा से जुड़े युवाओं की भूमिका पर मार्गदर्शन प्राप्त किया।मौके पर युवा नेता अमित निराला, विक्की कुमार, दीपक कुमार, अंकित केसरी, रंजन कुमार उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन – प्रदेश अध्यक्ष को सम्मानित करते भाजपा नेता प्रेम केसरी व अन्य।