बिहार:भाजपा महिला मोर्चा ने महिलाओं को किया सम्मानित

भाजपा महिला मोर्चा ने महिलाओं को किया सम्मानित

फारबिसगंज से मो माजिद

फारबिसगंज(अररिया)भाजपा महिला मोर्चा के बैनर तले पीएम मोदी के जन्मोसव कार्यक्रम के तहत मंगलवार को कई जगहों पर महिलाओं को सम्मानित करने का कार्यक्रम आयोजित हुआ। फारबिसगंज के पोस्टआफिस चौक, फुलवरिया हाट एवं बगीचा चौक पर खासतौर से फल व सब्जी विक्रय करने वाली महिलाओं को महिला मोर्चा की अध्यक्षा चांदनी सिंह के नेतृत्व में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर फारबिसगंज विधायक विद्यासागर केशरी की गरिमामयी मौजूदगी रही। जबकि भाजपा जिला प्रभारी विजय शंकर चौधरी, नगर अध्यक्ष रजत कुमार सिंह, महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष वीणा देवी, जितेंद्र कुमार, विपीन मेहता, महामंत्री प्रशेनजीत चौधरी, प्रदीप कर्ण, शिवराम शर्मा, अभिनंदन शशी, विपीन यादव, मनोज झा आदि भी थे। इस अवसर पर विधायक श्री केसरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंंद्र मोदी के 71वें जन्मोसव के अवसर पर लगातार कार्यक्रमों का दौर जारी है और इसे यादगार बनाने के लिए कई तरह के कार्यक्रम नित्य दिन आयोजित किए जा रहे हैं। आज फुटकर सब्जी व फल बेचने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिहार:मोहनी पंचायत प्रखंड रानीगंज से मुखिया पद के मजबूत दावेदार रजी़ अहमद ने नामांकन पर्चा भरा

Wed Sep 22 , 2021
मोहनी पंचायत प्रखंड रानीगंज से मुखिया पद के मजबूत दावेदार रजी़ अहमद ने नामांकन पर्चा भरा। अररिया संवाददाता रानीगंज (अररिया)मोहनी पंचायत प्रखंड रानीगंज से सोमवार को रजी अहमद ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। मुखिया प्रत्याशी रजी अहमद ने कहा की मेरा प्रयास होगा कि हम पूरे पंचायत के लोगों […]

You May Like

advertisement