![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2022/07/IMG-20220703-WA0057-1024x577.jpg)
अभियान को हरी झंडी दिखाकर शुरू किया गया
अररिया
शुक्रवार को प्रमुख सचिव शिक्षा विभाग के द्वारा दिए गए निर्देश के आलोक में 1 से 15 जुलाई 2022 तक प्रवेशोत्सव अभियान 2022 का आयोजन किया जाना है, जिसके तहत कक्षा आठ में उत्तीर्ण शत प्रतिशत छात्र-छात्राओं का नामांकन कक्षा 9 में कराया जाना है, जिसके लिए शुक्रवार को समाहरणालय अररिया में एडीएम सह प्रभारी जिला पदाधिकारी अनिल ठाकुर एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी राजकुमार के द्वारा संयुक्त रुप से अररिया जिला स्थित सभी 9 प्रखंडों के लिए प्रवेशोत्सव रथ को हरी झंडी दिखाकर विदा किया गया। रथ के माध्यम से 1 से 15 जुलाई के बीच प्रचार प्रसार करते हुए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। जिस पर कला जत्था के कलाकारों के द्वारा विभिन्न स्थानों पर जागरूकता गीत नुक्कड़ नाटक आदि का भी आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी समग्र शिक्षा प्रवीण कुमार, कार्यक्रम पदाधिकारी गोविंद कुमार, सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी शेखर आनंद, मीडिया प्रभारी सरोज ठाकुर, लेखा पदाधिकारी रघुवीर साहू, सहायक साधन सेवी सुधीर झा, सहित डीईओ कार्यालय के कर्मी उपस्थित थे।