बिहार: रंगदारी नहीं देने पर परदेसियों को पिटना निंदनीय- प्रतिनिधि

रंगदारी नहीं देने पर परदेसियों को पिटना निंदनीय- प्रतिनिधि

सिमराहा (अररिया)
थाना क्षेत्र अंतर्गत बोकड़ा पंचायत के वार्ड संख्या 9 के वर्तमान वार्ड सदस्य अबूतालिब उर्फ अबुवा द्वारा बंगाल के मुर्शिदाबाद निवासी अख्तरुल शेख साइकिल से घर घर जाकर चटाई, मच्छरदानी, चादर इत्यादि बेच कर अपने गरीब परिवार का भरण पोषण करने वाले की रंगदारी स्वरूप प्रतिबंधित नशीली दवा कोरेक्स खरीद कर न दिलवाने के एवज में जबरन एक बोतल कोरेक्स का मूल्य 120 रुपए देने की जिद पर दिनदहाड़े बीच सड़क पर दौड़ा दौड़ा कर पिटना और लूट पाट करना कतई बर्दाश्त के लायक नहीं है। इस तरह की घटना से जहां एक तरफ गांव समाज जिले और राज्यों की बदनामी होती है तो वहीं परदेस में काम कर रहे इस गांव के लोगों के साथ भी प्रतिकार में ऐसी घटना की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। उक्त बातें कहते हुए पंचायत के मुखिया मो रिजवान आलम, सरपंच मो याहया, पंसस मो इमाम, उप सरपंच मो फिरोज, उपमुखिया शाकिब उर्फ पप्पू, मास्टर मो जाफर सहित सैकड़ों समाज के शुभचिंतकों ने आक्रोश व्यक्त किया है। सभो का मानना है कि मामले की जांच कर उक्त वार्ड सदस्य पर कठौड़ प्रशासनिक कार्यवाही की जानी चाहिए ताकि असामाजिक तत्वों के द्वारा इस प्रकार की घटना न हो सके। लोगों का मानना है कि प्रतिबंधित कफ सीरप कोरेक्स के लिए किसी गरीब परदेसी को पीटना और लूटना स्थानीय पुलिस प्रशासन के लिए एक प्रकार से खुली चुनौती है। घटना बीते सोमवार दोपहर की है। घटना के बाद देर शाम समाज के लोगों के क्रोधित होने पर वार्ड सदस्य ने तीन हज़ार रुपये जुर्माना देकर मामले को रफा दफा कर लिया था।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिहार: साहसमल पंचायत के मुखिया व वार्ड सदस्य ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा

Sun Jul 3 , 2022
साहसमल पंचायत के मुखिया व वार्ड सदस्य ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौराअररियाप्रखंड के साहसमल पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि महमुद रेजा व वार्ड सदस्य विजय पासवान, मृत्युंजय कुमार पासवान व राजनारायण पासवान आदि ने गुरुवार को पंचायत मे बाढ़ प्रभावित गांव का दौरा किया। साहसमल पंचायत के सिसुआ मुसहरी […]

You May Like

Breaking News

advertisement