बिहार: संविधान खतरे में है उसे बचाने के लिए आगे आएं : रीना रागिनी

संविधान खतरे में है उसे बचाने के लिए आगे आएं : रीना रागिनी

बाबा साहब भीम राव अंबेडकर का 131वां जन्मदिवस समारोह जन्दाहा प्रखंड कार्यालय पर धूमधाम से मनाया गया

हज़रत जन्दाहा (वैशाली) विश्व रत्न और भारत के संविधान के निर्माता डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर का 131वां जन्म दिवस डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर विकास समिति जन्दाहा के बैनर तले स्थानीय प्रखंड कार्यालय परिसर में बड़ी धूमधाम से मनाया गया।प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित बाबा साहब भीम राव अंबेडकर की सबसे बड़ी प्रतिमा को सबसे पहले फूलों की माला पहनाया गया और लोगों ने जय भीम,जय भीम,बाबा साहब अमर रहे आदि गगनभेदी नारे लगाए गए।कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रखंड प्रमुख राम नाथ रमन ने की।इस अवसर पर कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला पार्षद सदस्य रीना रागिनी के हाथों फिता काटकर किया गया।कार्यक्रम को संबोधित कर रीना रागिनी ने कहा कि संविधान के जनक,विश्व रत्न बाबा साहब डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर का 131 वां जन्मदिन मनाया जा रहा है जो हम सबके लिए बहुत ही गर्व की बात है।यह भी गर्व की बात है कि हम जो कुछ भी हैं बाबा साहब की बदौलत हैं।बाबा साहब ने भारत को एकजुट करने के लिए एक संविधान बनाया लेकिन आज कुछ लोगों के माध्यम से इसे खत्म करने की साजिश रची जा रही है।संविधान खतरे में है, इसे बचाने की जरूरत है।बाबा साहब ने जो कहा है उसे बताने और उस पर अमल करने की भी जरूरत है।इस अवसर पर समता कॉलेज जन्दाहा के प्रोफेसर संतोष सारंग ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज हम बाबा साहब का जन्मदिन मना रहे हैं लेकिन 2024 के बाद हम मना पाएंगे या नहीं यह हमारे लिए एक चुनौती होगी।देश के वातावरण में जहर घोला जा रहा है।हमें हिंदू-मुसलमान के नाम पर लड़ाया जा रहा है।हमें संविधान बचाने के लिए आगे आने की जरूरत है।देश में आने वाला समय चुनौतियों से भरा है।बाबा साहब ने पाखंड से बाहर निकलने को कहा था।उन्होंने कहा था कि शिक्षा प्राप्त करो,एकजुट रहो,संघर्ष करो।इससे पहले भारतीय मूल निवासी संस्कृतिक मंच के अध्यक्ष शिवाजी राय,राजद नेता संजय राय,जन्दाहा प्रखंड प्रमुख ओम प्रकाश साहनी,जद (यू) के जन्दाहा प्रखंड अध्यक्ष मनोज पटेल,राजद के जन्दाहा प्रखंड अध्यक्ष राजेश ठाकुर,शिवशंकर राम, ग्यासुद्दीन,हजरत जन्दाहा के पूर्व पंचायत समिति सदस्य जितेंद्र कुमार जेपी,गंगा प्रसाद राय,राम सुंदर राम,चन्देश्वर राम,डॉक्टर नागेन्द्र प्रसाद,गंगा प्रसाद यादव,पूर्व मुखिया राम लगन राम,शिव शंकर राम,सोहरथी पंचायत के पंचायत समिति सदस्य अवधेश पासवान,भीम आर्मी के राजेश कुमार,राजू पासवान,रंजीत कुमार,जदयू नेता राजीव राम,अरविंद भक्त,राम सुन्दर राम,डॉक्टर हरेन्द्र राम,शंभू राय आदि सहित कई महत्वपूर्ण हस्तियों ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किए।कार्यक्रम में मशहूर सांस्कृतिक कलाकार शंकर सुमन की टीम ने बाबा साहब डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर पर ” तेरे एहसान का बदला चुकाया नहीं जा सकता,करम तूने ऐसा किया जो भुलाया नहीं जा सकता” समेत कई गीत गाकर लोगों का भरपूर मनोरंजन किया और लोगों ने खूब तालियां बजाई।वहीं बहुत ही कम उम्र की मशहूर जादूगर कंचन प्रिया ने एक से बढ़कर एक जादू के कई अद्भुत आइटम पेश किए जो लोगों के सर चढ़कर बोला।देखने वाले लोगों ने जादू का भरपूर आनंद लिया।वहीं छोटी उम्र की जूली कुमारी बौद्ध ने अपने बेहतरीन संबोधन से सबका मन मोह लिया।वहीं चंदन कुमार ने एक गीत “न गीता से न कुरान से,देश चलते है संविधान से” गाकर खूब तालियां बटोरी।कार्यक्रम का संचालन संजय बिहारी ने बहुत ही अच्छे अंदाज में किया।कार्यक्रम में जन्दाहा थाना अध्यक्ष विश्वनाथ राम,पूर्व मुखिया राजू बैठा,अनिल कुमार भक्त, सुधीर कुमार,रमन कुमार,विन्देश्वर राम,राधा कांत,मोहम्मद इम्तियाज अहमद,नंदू लाल,देवन पासवान,रंजीत कुमार, संजय राम,चंदन कुमार,गणेश राम,राजीव कुमार,अशोक कुमार सिंह,बसंत पासवान,नीतीश कुमार, यशवंत कुमार,मृयुंजय कुमार,शशि भूषण,देवन पासवान,बब्लू कुमार,राकेश कुमार,सतेन्द्र पासवान,मोहम्मद अनवर अली,पूर्व उप प्रमुख मोहम्मद शफी,मोहम्मद साबिर,अरूण पासवान,श्याम सुन्दर दास,राजेश कुमार,नवीन कुमार,मुनमुन पासवान,इन्दल पासवान,पप्पू कुमार,मोहम्मद जाहिद आलम,पत्रकार मोहम्मद शाहनवाज अता समेत अन्य महत्वपूर्ण हस्तियां मौजूद रहीं।कार्यक्रम के अंत में पूर्व प्रखंड प्रमुख रामनाथ रमन ने सभी का आभार जताया।उसके बाद उनके निजी आवास पर सभी के लिए भोजन की व्यवस्था की गई।जन्दाहा प्रखंड के अलावा विभिन्न क्षेत्रों से बाबा साहब भीम राव अंबेडकर के पुरूष व महिला प्रशंसकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया और इसे सफल बनाया।
रिपोर्ट मोहम्मद शाहनवाज अता

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अयोध्या : बढ़ी बिजली की खपत, गांवों में हो रही कटौती, आम जन परेशान

Fri Apr 22 , 2022
अयोध्या: ————बढ़ी बिजली की खपत, गांवों में हो रही कटौती, आम जन परेशान*मनोज तिवारी ब्यूरो चीफ अयोध्यामई-जून से पहले ही कहर बरपा रही गर्मी ने सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं। भीषण गर्मी से जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित था ही कि बिजली विभाग ने भी ढुलमुल रवैया अपनाते हुए कटौती […]

You May Like

advertisement