बिहार:अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित नि: शुल्क ऑनलाइन योग प्रतियोगिता के विजेता घोषित

प्रतियोगिता के विजेताओं को 27 जून रविवार को दिए जाएंगे पुरस्कार।

एम एन बादल

 पूर्णिया। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नि: शुल्क ऑनलाइन योग प्रतियोगिता दिनांक 15 जून से 21 जून तक आयोजित की गई थी। 
  निर्णायक समिति सदस्य सह योग प्रशिक्षका श्रीमती स्वाति वैशंयत्री की अध्यक्षता में उनके इंडियन गैस एजेंसी कार्यालय में नि: शुल्क ऑनलाइन प्रतियोगिता के निर्णायक समिति सदस्यों की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता करते हुए श्रीमती स्वाति वैशंयत्री ने कहा कि हम सबों का नैतिक कर्तव्य है कि समाज में खेल-कूद ,योग , फिटनेस आदि का वातावरण बना रहे और बच्चों का खेलों एवं बेहतर स्वस्थ पर ध्यान केंद्रित रहें। स्वस्थ जीवन शैली के लिए योग बहुत बड़ी भूमिका निभा रही है। इसलिए अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नि: शुल्क ऑनलाइन प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता में भाग लिए सभी प्रतिभागियों को बहुत-बहुत हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।  हम स्वयं भी प्रतिभागी विजेता के यहां जाएंगे जो थोड़ी बहुत योग करने में कमी है वह बताएंगे।हम सभी थोड़ा - थोड़ा प्रयास करेंगे तो बेहतर समाज का निर्माण करने सहायक सिद्ध हो सकती है। समाज के हर गणमान्य नागरिक अपने अपने तरीके से समाज बहुत बेहतरीन कार्य कर रहे हैं।
 नि: शुल्क ऑनलाइन प्रतियोगिता के आयोजक सह खेल प्रशिक्षक हरिओम झा ने कहा कि कोरोना वायरस जैसे वैश्विक महामारी के कारण बच्चे खेल मैदान से दूर हो चुके थे। खेल मैदान, चिल्ड्रन पार्क, जीम आदि बंद पड़ी थी। और बच्चे अपने - अपने घरों पर ही फिटनेस पर ध्यान केंद्रित कर रहे थे। और अंतरराष्ट्रीय योग दिवस भी आ चुकी थी। बच्चों के स्वस्थ जीवन शैली के फिट रहने की आवश्यकता है। इन्हीं उद्देश्यों को ध्यान में रखते हुए नि: शुल्क ऑनलाइन प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। और नि: शुल्क ऑनलाइन प्रतियोगिता के विजेताओं को 27 जून रविवार को उनके घरों पर जाकर पुरस्कार दिए जाएंगे।

कोरोना वायरस जैसे वैश्विक महामारी में स्वस्थ जीवन जीने के लिए योग बहुत ही फायदेमंद दिखा है। और शारीरिक स्वस्थ जीवन शैली के लिए अब और भी योग अहम भूमिका है।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित प्रतियोगिता में योग के पांच विधाओं में आयोजित की गई थी।

1. भुजंगासन।
2. कपालभाती।
3. ताड़ासन।
4. मंडूकासन।
5. अनुलोम-विलोम प्राणायाम।
  अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित नि शुल्क ऑनलाइन योग प्रतियोगिता के निर्णायक समिति सदस्य श्रीमती स्वाति वैशंयत्री योग प्रशिक्षका । मो नैय्यर अली खेल प्रशिक्षक,मो मंजर मोहशिन खेल प्रशिक्षक, श्री सुधांशु शेखर प्रसाद पिंटू खेल प्रशिक्षक,श्री शशांक शेखर सिंह गुड्डू खेल प्रशिक्षक, एवं श्री उदय कांत ठाकुर खेल प्रशिक्षक  विडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ कर बैठक में भाग लिए।

माता- पिता ग्रुप वर्ग में

1. श्रीमती मंजू देवी :- प्रथम।

महिला ग्रुप वर्ग में।

1.निकिता सिन्हा :- प्रथम।
2.रुचि कुमारी :- द्वितीय।
3.स्वाति प्रिया :- तृतीय।
==============.
पुरुष ग्रुप वर्ग में।
1.श्री सौरभ शेखर :- प्रथम।

2.श्री अजय कुमार सिन्हा:- द्वितीय।

बालिका ग्रुप वर्ग में।
1.श्रेयंजली सिंह :- प्रथम।

  1. शुभांजली सिंह :- द्वितीय। हरिओम झा
    आयोजक सह खेल प्रशिक्षक।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज़मगढ़:पीड़िता के परिवार को फोन से दी जा रही है धमकी पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार

Wed Jun 23 , 2021
आजमगढ़|थाना क्षेत्र तरवा पकडी कला निवासी काल्पनिक नाम नम्रता कुमारी पुत्री गोविन्द जयसवार ने पत्र देकर पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार पीड़िता ने बताया गांव के ही बबलू जायसवाल पुत्र रघुनाथ जयसवाल पीड़िता के मोबाइल पर फोन करके रोज परेशान करता है पीड़िता ने कहा अगर तुम हमारा […]

You May Like

Breaking News

advertisement