बिहार: डीएम ने किया सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण

डीएम ने किया सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण
अररिया
प्रमंडलीय आयुक्त गोरखनाथ व जिलाधिकारी इनायत खान ने बुधवार को संयुक्त रूप से सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस क्रम में अधिकारियों ने सदर अस्पताल के प्रसव वार्ड, इमरजेंसी व ओपीडी सेवाएं, ऑक्सीजन प्लांट, एसएनसीयू सहित अन्य महत्वपूर्ण सेवाओं का बारिकी से मुआयना किया। निरीक्षण के क्रम में उपस्थित स्वास्थ्य अधिकारियों को प्रमंडलीय आयुक्त ने स्वास्थ्य सेवाओं के बेहतर संचालन को लेकर कई जरूरी दिशा निर्देश दिये। उन्होंने अस्पताल के सफाई इंतजाम पर नाराजगी जतायी। उन्होंने निर्धारित रोस्टर के आधार पर कर्मियों की प्रतिनियुक्ति व महत्वपूर्ण सेवाओं का सुचारू रूप से संचालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। निरीक्षण के नतीजों पर प्रमंडलीय आयुक्त ने संतोष जाहिर करते हुए कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी को राज्य सरकार द्वारा निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं। जिलेवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराना सरकार व प्रशासन की प्राथमिकताओं में शुमार है। राज्य में कोरोना के मामले में एक बार फिर तेजी से बढ़ रहे हैं। इसे लेकर अस्पताल में इलाज संबंधी सभी जरूरी इंतजाम की उपलब्धता सुनिश्चित कराना जरूरी है। निरीक्षण के उपरांत प्रेस को संबोधित करते हुए प्रमंडलीय आयुक्त ने कहा कि अस्पताल में साफ-सफाई के इंतजाम को बेहतर बनाने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में चिकित्सकों की कमी, अल्ट्रासाउंड सेवा का अभाव है। इसे यथाशीघ्र बहाल करने का भरोसा उन्होंने दिया। उन्होंने कहा कि इसे लेकर राज्य सरकार को पत्राचार किया जायेगा। निरीक्षण के क्रम एक्सरे व सीटी स्कैन की सुविधा पावर कट की वजह से बार-बार प्रभावित होने को लेकर प्राप्त शिकायत पर बोलते हुए प्रमंडलीय आयुक्त ने 15 दिनों के अदंर इस समस्या का स्थायी समाधान तलाशने का आदेश संबंधित अधिकारियों को दिया। मौके पर जिलाधिकारी इनायत खान, सिविल सर्जन डॉ विधानचंद्र सिंह, डीआईओ डॉ मोईज, डीपीएम रेहान अशरफ, अस्पताल प्रबंधक विकास आनंद सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मी मौजूद थे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिहार: जमात इस्लामी ने दिया नगर परिषद क्षेत्र के साफ सफाई को लेकर मेमोरंडम

Sat Jun 18 , 2022
जमात इस्लामी ने दिया नगर परिषद क्षेत्र के साफ सफाई को लेकर मेमोरंडमअररिया बुधवार को शिष्ट मंडल जमात ए इस्लामी हिंद अररिया ने कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद अररिया को मेमोरेंडम देकर पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने की ओर ध्यान केंद्रित किया। जमात ए इस्लामी हिंद अररिया “अच्छा पर्यावरण अच्छा कल” पखवाड़ा […]

You May Like

Breaking News

advertisement