बिहार:विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित

विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित
अररिया
आदर्श मध्य विद्यालय पटेगना में प्रधानाचार्य के रुप में सेवा दे रहे योगेंद्र प्रसाद विश्वास के सेवानिवृत्ति पर शनिवार को विद्यालय में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता विद्यालय के पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक द्वारिका नाथ झा ने की जबकि मंच संचालन की भूमिका पूर्व मुखिया सह किस्मत खवासपुर पैक्स के अध्यक्ष संतोष कुमार झा ने बखूबी निभाया। मौके पर बतौर मुख्य अतिथि प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी दीपा रानी साहू उपस्थित रही। साथ ही बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त शिक्षक, प्रधानाध्यापक, सहायक शिक्षक, ग्रामीण, विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्य गण एवं स्कूली बच्चे मौजूद होकर कार्यक्रम को सफल बनाया। इस दौरान विद्यालय परिवार द्वारा अतिथियों का माल्यार्पण कर अंगवस्त्र, आभूषण, रामायण, गीता से सम्मानित किया गया। इस दौरान सेवा निवृत्त बीडीओ उपेंद्र विश्वास, बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष जाफर रहमानी, प्रधानाध्यापक शंभूनाथ झा, विद्याकांत झा, सुबोध कुमार दास तथा अमरनाथ झा, लक्ष्मी प्रसाद विश्वास, जय कृष्ण साह मुखिया प्रतिनिधि महमूद रेजा, अनिसुर रहमान ग्रामीण रघुनंदन विश्वास आदि ने समारोह को संबोधित करते सेवानिवृत्त हुए शिक्षक योगेंद्र प्रसाद विश्वास के कार्यकाल की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए उनके दीर्घायु होने की ईश्वर से कामना की। मौके पर प्रधानाध्यापक संजय कुमार झा, शिक्षिका रेखा कुमारी, बंटी कुमारी, इशरत जहां, शौकत जहां, शिक्षक कार्तिक नाथ झा, शिव नारायण यादव, विनय कुमार, मनोज कुमार, शिक्षक संघ के प्रखंड उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार मंडल, सुक्खु मंडल सहित बड़ी संख्या में शिक्षक ग्रामीण व स्कूली बच्चे मौजूद थे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मेहनगर आज़मगढ़:मेंहनगर पुलिस ने क्षेत्र में लूट के मामले का किया सफल अनावरण घटना में संलिप्त दो अभियुक्त को अवैध असलहे समेत किया गिरफ्तार

Sat Feb 12 , 2022
मेंहनगर पुलिस ने क्षेत्र में लूट के मामले का किया सफल अनावरण घटना में संलिप्त दो अभियुक्त को अवैध असलहे समेत किया गिरफ्तार लालगंज आज़मगढ़ । अमित मद्धेशिया पुत्र मेवालाल गुप्ता निवासी बछवल थाना मेहनगर द्वारा थाना स्थानीय पर शिकायत दर्ज करायी थी की सिल्वर रंग की अपाची वाहन के […]

You May Like

advertisement