बिहार: पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 77 वी जयंती सद्भावना दिवस के रूप में मनी

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 77 वी जयंती सद्भावना दिवस के रूप में मनी
अररिया
भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती कांग्रेस कार्यालय गांधी आश्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गई। देश भर के भारतीय युवा व कांग्रेस के कार्यकर्ता सद्भावना दिवस पर राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित कर पुष्पांजलि की। इसके अलावा रक्तदान, खेलकूद और सांस्कृतिक समारोह समेत कई कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। मौके पर सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि भी की गई और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की ।इस मौके पर आबिद हुसैन अंसारी, मुन्ना कुमार , मुखिया प्रतिनिधि सह राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के जिला अध्यक्ष मोहम्मद शाहिद,ओबेश यासीन, सहित दर्जनों कांग्रेसी नेता गण मौजूद थे। वहीं दूसरी ओर पूर्व विधायक जाकिर अनवर ने कहा कि राजीव गांधी आधुनिक भारत के निर्माता थे। उन्होंने उनकी जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि आज उन्हीं के देन है कि हम लोग डिजिटल युग में हैं। उन्होंने कहा कि भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जन जन के नेता थे। वह हमेशा भारत में ध्रुव तारा के तरह चमकते रहेंगे। वे भारत को ऊंचाइयों और विकास की ओर अग्रसर कराने में उनका काफी योगदान रहा। पूर्व विधायक जाकिर अनवर ने कहा कि
राजीव गांधी का पूरा परिवार राजनीति में था परंतु वह बचपन से ही विज्ञान व इंजीनियरिंग में रुचि लेते थे। भारत के अब तक के सबसे युवा प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त 1944 को मुंबई में हुआ था। जन्म के समय उनका नाम राजीव रत्न गांधी रखा गया था हालांकि बाद में उनकी पहचान राजीव गांधी के रूप में हुई। आज हम सब को राजीव गांधी के सपनों का भारत को साकार करने की आवश्यकता है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिहार: मदरसे के बच्चों ने समाज में फैली हुई कुरीतियों के खिलाफ चलाया जागरुकता अभियान

Mon Aug 22 , 2022
फोटो, अभियान में शामिल बच्चे व शिक्षक । अररिया । जिले के फारबिसगंज प्रखंड अनर्गत औराही पूरब वार्ड नंबर पांच स्थित नव निर्मित दारुल उलूम सिद्दिकिया मदरसा परिसर में रविवार को कमेटी के सदस्यों द्वारा समाज में व्याप्त नशा एवं समाज में फैली हुई कुरीतियों के खिलाफ अभियान चलाया । […]

You May Like

advertisement