![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2022/04/IMG-20220402-WA0000-1024x768.jpg)
बढ़ रही बेटियां- बढ़ रहा बिहार !
कुर्साकांटा (अररिया)
माध्यमिक परीक्षा और माध्यमिक परीक्षा के परिणामों की बेबशी और एक अजीब सा डर। इससे हमसब वाक़िफ हैं, लेकिन कुछ के लिए यह नया था। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए माध्यमिक परीक्षा का परिणाम महज 34 दिनों में प्रकाशित कर दिया। छात्र-छात्राओं में बेबसी और उत्साह। उत्साह अपने माता-पिता, अपने परिवार, अपने समाज को गौरवान्वित करने की।
बता दे कि शिक्षा मंत्री, विजय कुमार चौधरी जी ने मैट्रिक का रिजल्ट जारी किया। परिणाम बाहर आए और लड़कियों ने इतिहास रच दिया। राज्य में टॉप 5 स्थानों में 4 स्थान बेटियों ने प्राप्त किए। पूरे बिहार में बेटियों का सफलता दर बेटों से ज्यादा रहा।
इसी क्रम में कुर्साकांटा प्रखंड (अररिया) की बेटियों ने भी अपने परिणाम से सभी को प्रभावित किया और अपने काबिलियत का लोहा मनवाया।
कुर्साकांटा बाजार निवासी, वरिष्ठ एलआईसी अभिकर्ता व सी एल ई संतोष कुमार गुप्ता एवं अनिता गुप्ता की सुपुत्री अंशिका राज ने सराहनीय प्रदर्शन करते हुए 78% (390 अंक) प्राप्त किए। परिवार सह समाज के लोगों ने अंशिका को मिठाई खिलाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। अंशिका ने बताया कि उसके माता-पिता ही उसकी प्रेरणा है और उसने जो कुछ भी प्राप्त किया है, उसका श्रेय अपने माता-पिता को देना चाहती हैं।
तो वहीं कुर्साकांटा बाजार निवासी, व्यवसायी प्रमोद कुमार गुप्ता की सुपुत्री मुस्कान कुमारी ने 93% (465 अंक) हासिल करके अपने समाज का नाम रौशन किया।
कुर्साकांटा प्रखंड के ही सकलदेव मंडल के सुपुत्र अविनाश कुमार ने 373 अंक हासिल किए।
अन्य छात्र-छात्राओं ने भी अपने प्रदर्शन से काफी प्रभावित किया और प्रखंड का नाम रौशन किया।
माननीय मुख्यमंत्री, श्री नीतीश कुमार जी ने परीक्षा में सफल सभी छात्र-छात्राओं को बधाई दी और कहा कि बेटियों का प्रदर्शन काबिले तारीफ है। इसके लिए ही तो हमसब प्रयासरत हैं।