बिहार हाजीपुर: महिला विरोधी मोदी सरकार 24 में नहीं रहेगी : अनिता सिंहा

महिला विरोधी मोदी सरकार 24 में नहीं रहेगी : अनिता सिंहा

रिपोर्ट मोहम्मद आसिफ अता

हाजीपुर(वैशाली)जिले के हाजीपुर शहर में एपवा के जिला सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए ऐपवा राज्य सचिव अनिता सिंहा ने कहा कि मोदी सरकार, महंगाई,बेरोजगारी बढ़ा रही है।महिलाओं पर अत्याचार करने वाले, यौन शोषण करने वाले को संरक्षण देने का काम कर रही है।देश के संसाधनों को बेचने वाली मोदी की सरकार बिना जनगणना काराये, परिसीमन किए बिना यह जानते हुए कि लोकसभा से पारित होने के बावजूद महिला आरक्षण बिल लागू नहीं होगा।महिलाओं के बीच अपना शाख गवां चुकी यह सरकार महिलाओं को भ्रमित करने के लिए आनन फानन में यह बिल लाई है।देश की महिलाएं महिला विरोधी इस सरकार को 2024 में ऊखार फेकेंगी।सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि भाकपा माले के जिला प्रभारी विशेश्वर प्रसाद यादव ने कहा की समान काम के लिए समान वेतन,कार्य स्थलों पर महिलाओं की सुरक्षा,सम्मान मोदी के राज में नहीं मिल रहा है। कॉरपोरेट टैक्स में छूट और उनके कर्ज को राइट ऑफ करने वाली मोदी की सरकार जनता के उपभोग की वस्तुओं पर टैक्स लगाकर महंगा कर दिया है।स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं की कर्ज माफी,उनके स्वरोजगार की व्यवस्था नहीं कर रही है।वैशाली जिले में रसोई गैस की कीमत₹500 प्रति सिलेंडर फिक्स करने, विधवा,विकलांग और वृद्ध जनों को₹3000 मासिक पेंशन देने, महिला अत्याचार के छोटे बड़े तमाम घटनाओं के खिलाफ लड़ती रही है।इस आंदोलन को और मजबूत करना है तथा ऐपवा के राष्ट्रीय सम्मेलन को तन मन धन से सहयोग कर सफल बनाना है।सम्मेलन में सर्वसम्मति से गिरिजा देवी को जिला अध्यक्ष, महापति देवी और जटही देवी को उपाध्यक्ष,प्रेम देवी को जिला सचिव,किरण देवी और आशा देवी को सह सचिव निर्वाचित किया।कार्यकारिणी में ममता देवी, संगीता देवी, मिथलेश देवी, मीना देवी, नीतू देवी, रीता देवी, पूनम देवी, कालो देवी, लखिया देवी सहित 17 सदस्यों का चुनाव हुआ।सम्मेलन को प्रेमा देवी,पिंकी देवी, चांद सी देवी,सहित 22 महिलाओं ने संबोधित किया।सम्मेलन में आठ प्रखंडों के 255 प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
साथ में फोटो

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिहार अररिया: जमुआ पंचायत में हुआ जनसंवाद कार्यक्रम

Sun Sep 24 , 2023
जमुआ पंचायत में हुआ जनसंवाद कार्यक्रम अररियाप्रखंड के जमुआ पंचायत में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम जमुआ हटिया के समीप स्थित पंचायत भवन में आयोजित हुई। कार्यक्रम के अध्यक्षता बीडीओ धीरज कुमार ने किया। वहीं सीओ गोपीनाथ मंडल सहित प्रखंड स्तरीय सभी विभाग के अधिकारी व कर्मी जनसंवाद […]

You May Like

Breaking News

advertisement