बिहार: इंटरनेशनल डे ऑफ एक्शन फाॅर रिवर्स दिवस मनाया गया

इंटरनेशनल डे ऑफ एक्शन फाॅर रिवर्स दिवस मनाया गया फारबिसगंज (अररिया) फारबिसगंज प्रखंड के तिरसकुंड पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय आदिवासी टोला मधुरा में इंटरनेशनल डे आॅफ एक्शन फाॅर रिवर्स दिवस मनाई गई। इस अवसर पर बच्चों के द्वारा गणितीय चिन्ह पाई का मानव श्रृंखला बनाई गई ‌। मौके पर प्रधान शिक्षक कुमार राजीव रंजन ने बताया कि नदी मानव जीवन के लिए बहुत उपयोगी है। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य नदियों के जल की साफ सफाई और उनकी आवश्यकता के लिए जागरुकता फैलाना है। उन्होंने कहा नदियों का संरक्षण वहुत जरुरी है। नदियों के जल सूख जाने पर जलीय जीव मर जाते हैं। नदियों पर शहरों के गंदी नालियों का पानी छोड़ दिया जाता है जिससे नदी दुषित हो जाता है और पानी के साथ जीव भी प्रभावित होते हैं। इसके साथ साथ गणितीय चिन्ह पाई दिवस भी मनाते हैं। इस अवसर पर वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन,स्टीफन हॉकिंग को भी याद किया गया। इस अवसर पर शिक्षक अमित कुमार साह, सरयू मिश्र मेमोरियल ट्रस्ट के स्वयं सेवक चार्लेस किस्कू, सुनील हांसदा, रसोइया लुखी देवी, आरती देवी,लखन मुर्मू, चंद्र कांत मिश्र और बच्चे उपस्थित थे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिहार:स्थापना दिवस पर हुए कई कार्यक्रम आयोजित

Tue Mar 15 , 2022
स्थापना दिवस पर हुए कई कार्यक्रम आयोजितअररियाअल हेरा पब्लिक स्कूल, मिर्जाभाग अररिया में छठे स्थापना दिवस के अवसर पर कई प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्कूल के बच्चों ने अपनी अपनी कला से अतिथियों का मन मोह लिया। स्कूल के प्राचार्य रूमी प्रवीण ने बताया कि हमारे स्कूल में इस […]

You May Like

Breaking News

advertisement