बिहार: अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर निकाली गयी प्रभातफेरी

अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर निकाली गयी प्रभातफेरी फारबिसगंज (अररिया)
फारबिसगंज प्रखंड के तिरसकुंड पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय आदिवासी टोला मधुरा में मंगलवार को चेतना सत्र के उपरांत अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया। मौके पर बच्चों ने प्रभातफेरी निकालकर पोशक क्षेत्र में महिलाओं और बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए अनेक गगनभेदी नारे जैस -अहम है महिलाओं की पढ़ाई लिखाई, इसमें न हो कोई लापरवाही। हम सबों ने यह ठाना है महिलाओं को साक्षर बनाना है। पढ़ेगी नारी, बढ़ेगी नारी। इत्यादि नारे लगाए। मौके पर प्रधान शिक्षक कुमार राजीव रंजन ने कहा कि भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाने वाले कस्तूरबा गांधी, लक्ष्मीबाई, रजिया सुल्तान, पद्मावती इत्यादि महिलाओं ने पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर भारत देश को आजाद कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई‌‌। हमें उनसे सीख लेकर देश हित एवं समाज हित में आगे बढ़कर सहयोग करना चाहिए। इस अवसर पर विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष ममता देवी, सचिव सुशीला देवी, शिक्षक रिंकू कुमार पासवान, अमित कुमार सा स्वयंसेवक चार्ल्स किस्कू सहित सैकड़ों स्कूली बच्चे उपस्थित थे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिहार:अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित

Wed Mar 9 , 2022
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजितआज मोहिनी देवी मेमोरियल स्कूल अररिया आर एस में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम को आयोजित किया गया ।इस अवसर पर सर्वप्रथम प्रातः प्रार्थना सभा में विद्यालय की शिक्षिकाओं ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर संबोधित कर महिला सशक्तिकरण ,छात्राओं को सुरक्षा के दृष्टिकोण […]

You May Like

Breaking News

advertisement