बिहार:जगदेव प्रसाद कुशवाहा की सौवी जयंती मनाई गई

जगदेव प्रसाद कुशवाहा की सौवी जयंती मनाई गई

पूर्णिया

रेणु उद्दान, लाईन बाजार पूर्णिया के प्रांगण में अमर शहीद बिहार लेनिन जगदेव प्रसाद कुशवाहा की सौवीं जयंती बामसेफ, भारत मुक्ति मोर्चा, राष्ट्रीय मूलनिवासी संघ, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के तत्वावधान में मनाई गई। भारत मुक्ति मोर्चा के जिला प्रधान महासचिव बबलू गुप्ता ने मंच-संचालन का कार्य किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता इंजीनियर सुरेश प्रसाद शर्मा ने की। वक्ताओं ने जगदेव बाबू की जीवनी पर विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए कहा कि सभी वंचितों, पीड़ितों , शोषितों को संगठित होकर अपने हक-अधिकारों एवं स्वतंत्रता को बचाने के लिए संघर्ष करते रहना होगा। संविधान को बचाना होगा,पहले संविधान ,तब हमारा सम्मान । मुख्य वक्ता प्रोफेसर आलोक कुमार ने कहा कि अमर शहीद जगदेव प्रसाद आजीवन सामंतों के खिलाफ लड़ाई लड़ते हुए जहानाबाद के कुर्था प्रखंड में प्रदर्शन के दौरान , सामंतों के साजिश के तहत सरकारी पुलिस की गोली से शहीद हो गए। जगदेव बाबू सर्वप्रथम सोशलिस्ट पार्टी के विधायक बने,डा राममनोहर लोहिया के नेतृत्व में समाजवादी आंदोलन की अगुवाई में पिछड़ों शोषितों के लिए सभी क्षेत्रों में जनसंख्या के आधार पर भागीदारी वाली लड़ाई की आवाज सर्वप्रथम उन्हीं के द्वारा बुलन्द की गई।शोषित दल की स्थापना कर बिहार में पहली बार पिछड़े वर्ग के नेता क्रमशः सतीश प्रसाद सिंह एवं बिन्देश्वरी प्रसाद मंडल को मुख्यमंत्री बनाया।
कुशवाहा कल्याण परिषद के संरक्षक विपिन बिहारी कुशवाहा ने कहा कि जगदेव बाबू अर्जक संघ की स्थापना कर समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करते हुए पाखंडवाद के खिलाफ आंदोलन चलाया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डा अमरेन्द्र कुमार यादव, अध्यक्ष माध्यमिक शिक्षक संघ, रामशरण मेहता , सचिव, माध्यमिक शिक्षक संघ, राजद नेत्री सुशीला भारती, प्रदीप पासवान जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय मूलनिवासी संघ, उमेश प्रसाद यादव, जिलाध्यक्ष भारत मुक्ति मोर्चा, श्याम बाबू कुशवाहा सचिव फारवर्ड ब्लाक ,उपेन्द्र दास, सुरेश मल्लिक, शम्भू मल्लिक, विनोद यादव,किसान नेता शत्रुघ्न यादव, राजेन्द्र तांती, मजदूर नेता दिनेश दास,महेश पासवान, जितेंद्र कुमार, निपू पासवान ,प्रो रामप्रवेश यादव,माले नेता मोहम्मद इस्लामुद्दीन, युवा यादव महासभा के जिलाध्यक्ष मुरली मनोहर, दिलीप मेहता आदि अनेक गणमान्य लोग शामिल हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उतराखंड: पूर्व सीएम हरीश रावत के लिए कार्यकर्ताओं ने घर घर जाकर प्रचार किया,

Wed Feb 2 , 2022
लालकुआं। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के लिए कार्यकर्ताओं ने घर घर जाकर किया प्रचार लालकुआं/ हल्दूचौड़लालकुआं विधानसभा से चुनाव लड़ रहे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को जिताने के लिए कार्यकर्ताओं ने प्रचार तेज कर दिया है। बुधवार को कार्यकर्ताओं ने पूरी विधानसभा क्षेत्र में अलग-अलग टोलियां बनाकर घर-घर जाकर प्रचार […]

You May Like

advertisement