बिहार: जदयू पार्टी ने भी मनाई अंबेडकर जयंती

जदयू पार्टी ने भी मनाई अंबेडकर जयंती
अररिया
जनता दल यूनाइटेड के द्वारा आज शहर के वार्ड नंबर 08 ओम नगर में पार्टी के जिला सचिव उमेश पासवान के आवास पर संविधान निर्माता भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की 131 वीं जयंती मनाई गई। जयंती समारोह में दर्जनों लोग शामिल हुए। समारोह को संबोधित करते हुए पार्टी के वरीय उपाध्यक्ष रेशम लाल पासवान ने कहा कि बाबासाहेब दलित , महादलित पिछड़ा अति पिछड़ा ,शोषित एवं वंचितों की आवाज थे। वहीं जिला प्रवक्ता सुनील चंद्रवंशी ने बाबासाहेब के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बिहार में माननीय मुख्यमंत्री के द्वारा दलित शोषित समाज के कल्याण हेतु चलाए जा रहे कार्यक्रम पर भी विशेष रूप से चर्चा किए । वही जिला महासचिव सीताराम मंडल ने कहा कि हमें अपने नेता माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार पर गर्व है जिन्होंने बाबासाहेब के सपनों को बिहार में अमलीजामा पहनाने का काम किया है।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला सचिव उमेश पासवान ने किया एवं मंच संचालन जिला सचिव मुन्ना सिंह ने किया। मौके पर जिला उपाध्यक्ष रेशम लाल पासवान, जिला प्रवक्ता सुनील चंद्रवंशी, जिला महासचिव सीताराम मंडल, चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष डॉ ऋषभ राज, जिला सचिव राजूराम, अररिया प्रखंड अध्यक्ष उपेंद्र मंडल, जदयू नेता दिनेश पोद्दार, विनोद पोद्दार, शंकर पासवान, संजय पासवान, अशोक पासवान, बच्चे लाल पासवान, सुखदेव ठाकुर, गुलाब चंद गुप्ता, शरद भारती, सूर्यानंद दास , वीरेंद्र साह , उद्यानंद साह , कुंदन कुमार के अलावे दर्जनों लोग शामिल होकर बाबासाहेब के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिहार: कांग्रेस ने भी मनाई अंबेडकर जयंती

Fri Apr 15 , 2022
कांग्रेस ने भी मनाई अंबेडकर जयंतीअररियाबुधवार को भारत रत्न डा भीमराव अम्बेडकर की 131वीं जयंती कांग्रेस कार्यालय गांधी आश्रम अररिया मे उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।इस अवसर पर जिला प्रवक्ता अब्दुस सलाम के साथ कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल थे। जिला प्रवक्ता सिबतैन अहमद ने बताया […]

You May Like

Breaking News

advertisement