बिहार:कैलाश ठाकुर बने भाजपा किसान मोर्चा प्रभारी

कैलाश ठाकुर बने भाजपा किसान मोर्चा प्रभारी,

फारबिसगंज (अररिया) संवाददाता

फारबिसगंज ढोल्बज्जा निवासी कैलाश ठाकुर को भाजपा किसान मोर्चा का फारबिसगंज विधानसभा प्रभारी नियुक्त किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार भाजपा किसान मोर्चा के अररिया जिला प्रभारी अरुण कुमार चौधरी के द्वारा अपने फारबिसगंज विधानसभा के दौरान उक्त मनोनयन की घोषणा की गयी। इधर कैलाश ठाकुर को भाजपा किसान मोर्चा के फारबिसगंज विस प्रभारी बनाए जाने पर बड़ी संख्या में भाजपा से जुड़े लोगो व ग्रामीणों ने ढोल्बज्जा अवस्थित उनके आवास पर पहुंच कर उन्हें बधाई दी है तथा आशा जतायी है कि खासकर किसानों से जुड़े समस्याओं को अब उनके नेतृत्व में जोरदार तरीके से उठाया जाएगा। बधाई देने वालो में भाजपा के वरिष्ट नेता प्रोफेसर गणेश ठाकुर, मनोज पाण्डे, भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच के जिला अध्यक्ष निगम सिंह, डॉक्टर मानव महेश ठाकुर, अरविंद ठाकुर, पंकज ठाकुर, दीपेंद्र पाण्डे, पूर्व मुखिया अवधेश ठाकुर, हासिम खान, हसिब मुखिया, सुमन पाण्डे, मनोज ठाकुर, तरुण साह, नरेश मंडल, नरेश मेहता, अनुज सिंह, नीरज ठाकुर आदि शामिल है। वही अपने मनोनयन के बाद कैलाश ठाकुर ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेवारी उन्हें सौंपी है उस पर खड़ा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगे तथा किसानों से जुड़ी समस्याओं को एक मजबूत संगठन के माध्यम से दुर करने हेतु कृतसंकल्पित रहेंगे।
फोटो कैप्शन – नव नियुक्त प्रभारी कैलाश ठाकुर को बधाई देते लोग।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिहार:अबू जाफर बने जिला कांग्रेस आईटी सेल एवं सोशल मीडिया विभाग के अध्यक्ष

Thu Aug 26 , 2021
अबू जाफर बने जिला कांग्रेस आईटी सेल एवं सोशल मीडिया विभाग के अध्यक्ष। अररिया से मो माजिद कांग्रेस पार्टी सोशल मीडिया पर अपनी उपस्थिति मजबूती से दर्ज करने हेतु नए सिरे से आईटी सेल कमिटी का गठन कर रही है। इसी कड़ी मे अररिया जिला कांग्रेस आईटी सेल चेयरमैन की […]

You May Like

advertisement