बिहार:कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव घूमघाम से मनाया गया

कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव घूमघाम से मनाया गया

फारबिसगंज से मो माजिद

सिकटी (अररिया)सोमवार को सीमावर्ती प्रखंड क्षेत्र में जन्माष्टमी का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया। हालांकि महामारी को देखते हुए मंदिरों के अंदर ज्यादा भीड़ जमा नगही होने दी गई। सभी मंदिरों के बाहर गेट पर ही श्रद्घालुओं के हाथों को सेनेटाइज करवाया जा रहा था व बिना मास्क के मंदिर में प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा था। कोविड 19 को देखते हुए कम हीं जगहों पर धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कई दिन पहले से ही मंदिरों को दुल्हन की तरह सजाया गया था। अभिभावकों ने अपने बच्चों को बाजारों से पीले व हरे पोशाक बनाकर श्री कृष्ण भगवान के रूप में सजाया। बच्चे भी श्री कृष्ण की पोशाक डालकर बहुत खुश नजर आ रहे थे। सार्वजनिक दुर्गा मंदिर कुआड़ी में पूजा के विशेष प्रबंध किए गए थे। मंदिरों को कई दिनों से सजाया गया था। सुबह से हीं मंदिर में श्रद्धालु पूजा करते हुए देखे गए। कुर्साकांटा हट्टा चौक पर भी श्री कृष्णा जन्माष्टमी मनाई गई। मंदिर में झूला लगाकर पुरा दिन भगवान श्री कृष्ण का गुणगान किया गया। व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं द्वारा पुरा दिन पूजा अर्चना की गई। पुजारी अनरूध झा ने श्री कृष्ण जी के जन्म और कंस वध के बारे में विस्तार से कथा सुनाई। पुजारी अनिरुद्ध झा ने कहा कि इस पृथ्वी पर जब-जब भी पाप बढ़ा है तो भगवान ने स्वयं इस धरती पर अवतरित होकर पृथ्वी को पाप मुक्त किया है। 

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

811.5 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज

Tue Aug 31 , 2021
जांजगीर-चांपा, 31 अगस्त, 2021/ जिले में 1 जून से 30 अगस्त  तक- 811.5 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। गत वर्ष  इस अवधि में- 850.9 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई थी।    अधीक्षक भू-अभिलेख से मिली जानकारी के अनुसार उक्त अवधि में जिले की तहसील जांजगीर में- 700.9, मिलीमीटर, […]

You May Like

advertisement