साहित्यकार अमृता प्रीतम की जयंती मनाई गई
अररिया संवाददाता
फारबिसगंज(अररिया)स्थानीय प्रोफेसर कॉलोनी स्थित पीडब्लूडी के प्रांगण में इंद्रधनुष साहित्य परिषद्, फारबिसगंज के द्वारा महिला साहित्यकार अमृता प्रीतम की जयंती सभाध्यक्ष मांगन मिश्र ‘मार्तण्ड’ की अध्यक्षता में मनाई गई। संचालन विनोद कुमार तिवारी ने किया। साहित्यकारों एवं साहित्य प्रेमियों के द्वारा अमृताप्रीतम की तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पण के बाद सभाध्यक्ष ‘मार्तण्ड’ सहित हरि शंकर झा, हेमन्त यादव ‘शशि’, जगत नारायण दास, अरविंद ठाकुर, प्रो सुधीर सागर, विनोद कुमार तिवारी ने कहा कि 31अगस्त 1919 को कवयित्री उपन्यासकार एवं निबंधकार अमृता प्रीतम का जन्म गुजरांवाला पंजाब (पाकिस्तान) में हुआ था। वे पंजाबी भाषा की सर्वश्रेष्ठ कवयित्री मानी जाती है। उन्होंने लगभग एक सौ(100) पुस्तकें लिखी। इसमें रसिदा टिकट, पिंजर, कागज तै कैनवास आदि प्रमुख हैं। विभाजन की पीड़ा को लेकर उनके उपन्यास ‘पिंजर’ पर एक फिल्म भी बनी थी। इनकी पुस्तकों का विदेशी भाषाओं में भी अनुवाद हुआ है। विनोद कुमार तिवारी ने कहा कि वे साहित्य अकादमी पुरस्कार, पद्मश्री, पद्मविभूषण एवं ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित हुई थी और 31अक्टूबर 2005 को उनका निधन हो गया। मौके पर सुनील दास, राज गोपाल सिंह, श्यामा नंद यादव, राम प्रसाद सिंह, ब्रजेश राय आदि उपस्थित थे।