बिहार:साहित्यकारों ने भी जताया शोक फारबिसगंज

साहित्यकारों ने भी जताया शोक फारबिसगंज

अररिया

स्थानीय साहित्यिक संस्था इन्द्रधनुष साहित्य परिषद् के साहित्यकारों द्वारा भारतीय सेना के प्रथम रक्षा प्रमुख जनरल विपिन रावत का हेलीकाप्टर हादसे में आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया गया। संस्था के अध्यक्ष कर्नल अजीत दत्त ने बताया कि उत्तराखण्ड के पौड़ी जिले के छोटे से गाँव में जन्म लेकर वे सेना के सर्वोच्च पद पर पहुंचे। वस्तुतः वे भारत के प्रथम रक्षा प्रमुख या सी.डी.एस. थे। 31 दिसम्बर 2019 को उन्हें सेना प्रमुख नियुक्त किया गया था। इससे पूर्व वे 2016 से 2019 तक थल सेनाध्यक्ष का कार्यभार संभाला। 42 वर्षों के सैन्य कैरियर में इन्हें कई राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया गया। शोक व्यक्त करने वालों में कर्नल अजीत दत्त, मांगन मिश्र मार्तण्ड, हेमन्त यादव, विनोद तिवारी, अरविन्द ठाकुर, सुरेश कंठ, विजय बंसल, डिप्टी कमांडेंट संजीव रंजन, हर्ष नारायण दास, सुरेन्द्र प्रसाद मंडल, दिलीप समदर्शी, सुनील दास आदि हैं।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुश्किल दौर में पीड़ित परिवारों को मिली मदद से आसान हुई जिंदगी की राहें

Thu Dec 9 , 2021
अररिया कोरोना महामारी की वजह से अब तक कई परिवारों को गंभीर नुकसान झेलना पड़ा है। संक्रमण की चपेट में आकर कई परिवार उजड़ गये तो कई बच्चों को अनाथ होना पड़ा। कई तो ऐसे हैं जिसकी देखभाल करने वाला परिवार का कोई सदस्य ही नहीं बचा है। मुश्किल परिस्थितियों […]

You May Like

Breaking News

advertisement