प्रखंड रिपोर्टर-विक्रम कुमार
पुर्णिया जिले के कसबा थाना क्षेत्र के शांति नगर निवासी मणिक चंद महतो की शव कोशी नदी के पानी से कसबा पुलिस ने बरामद किया है।मणिक चंद महतो दो दिनों से घर से लापता था। मृतक चौक चौराहे पर आम का फल बेच कर अपना घर परिवार चलाया करता था।लॉक डाउन के बाद उनकी आर्थिक स्थिति खराब चलरही थी।आम के कारोबार में भी उन्हें काफी नुकसान पहुंचा था। परिवार वालों ने किसी पर आरोप नहीं लगाया है। मृतक की आत्म हत्या की बात बताई जारही है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।